Jatinder Singh Captain: आगामी एशिया कप 2025 के लिए ओमान ने अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय मूल के अनुभवी सलामी बल्लेबाज जतिंदर सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट अगले महीने यूएई में खेला जाएगा, जिसमें ओमान को ग्रुप ‘ए’ में पाकिस्तान, भारत और मेजबान यूएई जैसी दिग्गज टीमों के साथ रखा गया है।
नए खिलाड़ियों पर भरोसाJatinder Singh Captain
ओमान ने इस बार कई नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम में चार ऐसे चेहरे शामिल किए गए हैं, जो पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखेंगे। इनमें सुफियान यूसुफ, जिक्रिया इस्लाम, फैसल शाह और नदीम खान का नाम शामिल है। वहीं, टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनकी जड़ें पाकिस्तान और भारत से जुड़ी हैं, जिनमें मोहम्मद नदीम और आमिर कलीम प्रमुख हैं।
Related Posts
- डीयू को नॉर्थ-सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में लिटरेरी श्रेणी में मिला पहला स्थान DU to host North-Central Zone Youth Festival
- हृदय दिवस पर बच्चों ने खेलों में प्रतिभा दिखाई Children played games on Heart Day
- एशेज के दौरान इंग्लैंड के क्रिकेटरों के ‘ज्यादा शराब पीने’ की होगी जांच England cricketers during the Ashes
एशिया कप के लिए छह टीमें Jatinder Singh Captain
अब तक एशिया कप के लिए छह टीमें (पाकिस्तान, भारत, हांगकांग, ओमान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा कर चुकी हैं। अब केवल श्रीलंका और मेजबान यूएई की टीमों का ऐलान बाकी है।
कौन हैं ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह? Jatinder Singh Captain
36 वर्षीय जतिंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। उन्होंने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24.54 की औसत से 1,399 रन बनाए हैं। उनका अनुभव और स्थिरता ओमान की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाएगी।
एशिया कप में ओमान का शेड्यूल Jatinder Singh Captain
ओमान अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 15 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में यूएई से भिड़ेगी। वहीं, 19 सितंबर को इसी मैदान पर उसका सामना भारत से होगा।
एशिया कप 2025 के लिए ओमान टीम Jatinder Singh Captain
एशिया कप 2025 के लिए ओमान टीम : जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, हम्माद मिर्जा, आमिर कलीम, सुफियान महमूद, आशीष ओडेड्रा, शकील अहमद, आर्यन बिष्ट, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, हसनैन अली शाह, मुहम्मद इमरान, सुफियान यूसुफ, नदीम खान, जिक्रिया इस्लाम, फैसल शाह।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- डीयू को नॉर्थ-सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में लिटरेरी श्रेणी में मिला पहला स्थान DU to host North-Central Zone Youth Festival
- हृदय दिवस पर बच्चों ने खेलों में प्रतिभा दिखाई Children played games on Heart Day
- एशेज के दौरान इंग्लैंड के क्रिकेटरों के ‘ज्यादा शराब पीने’ की होगी जांच England cricketers during the Ashes

