कार की ट्राई लेने गए तीन युवक फिल्मी अंदाज में कार लेकर फरार, साथ में बैठे युवक को बाहर फेंका Jind Car Theft

Damaged car after an accident on a dirt road in Welwyn Garden City, UK. Karnal, Jind Car Theft

Digital Samaj Jind Car Theft जींद। पुरानी कार खरीदने आए तीन युवकों ने कार की ट्राई लेने के बहाने साथ बैठे मालिक को धक्का दे दिया और कार लेकर फरार हो गए। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और कार में रखे 10 हजार रुपये की नकदी भी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jind Car Theft विकास नगर निवासी विजय कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह तथा उसका भांजा सुनील पुरानी कार खरीदने व बेचने का काम करते हैं। फरवरी महीने में वह लोग एक कार यमुनानगर से खरीद कर लाए थे। 21 मार्च को सुबह उनके पास तीन युवक आए और कार खरीदने की बात कही। तीनों ने कार की ट्राई लेने की बात कही। इसके बाद वह खुद भी उनके साथ कार में ट्राई के लिए ईक्कस गांव की तरफ बाइपास की तरफ चले गए। ईक्कस गांव के पास पहुंचने पर आरोपितों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और उसे कार से नीचे फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। विजय कुमार ने कहा कि उसकी कार में दस हजार रुपये की नकदी भी थी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Also Read: Digital Arrest Scam: 1 करोड़ की ठगी, जानिए कैसे फंसते हैं लोग!digital-arrest-fraud-1-crore-scam-india

Also Read: खुले नालों से बढ़ा खतरा, सफाई के बाद स्लैब नहीं रखने से लोग परेशान Danger Open Drains

Also Read: Himachal Budget 2026 ग्रामीण पृष्ठभूमि के मुख्यमंत्री ने पेश किया आम जनता का बजट: नरदेव hp-budget-2026-sukhu-benefits-farmers-poor

Also Read: डिएगो गार्सिया पर ईरान का हमला नाकाम, ट्रंप भड़के—‘NATO बिना अमेरिका कागजी शेर’ Iran Leader Claims Enemy Defeat Amid Attacks

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp