Jind Fraud Case : सेब सप्लाई के झांसे में कारोबारी से 43 लाख की ठगी

Jind Fraud Case

सेब सप्लाई के झांसे में कारोबारी से 43 लाख की ठगी : Jind Fraud Case

Jind Fraud Case : सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेब सप्लाई करने का झांसा दे एक व्यापारी को 43 लाख रुपये का चूना लगाने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव राजथल हाल अर्बन एस्टेट निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फल फ्रूट का कारोबार करता है। जिसके चलते वर्ष 2025 में उसका संपर्क आरडी कपंनी के मालिक बाड़मेर निवासी नवल किशोर तथा सुनील बैनीवाल से हुआ। आरोपितों ने कृषि उत्पादों, जिसमें आयतित सेब भी शामिल का कारोबार बताया। आरोपितों ने आयतित सेब आपूर्ति करने की बात कही। आरोपित ने मैसर्ज आरडी बैनीवाल के व्यापार को सांझा किया। जिसके बाद फर्म का खाता दिया।

Police ने 3 लोगों के खिलाफ Fraud Case दर्ज किया है : Jind Fraud Case

Jind Fraud Case  : आरोपितों ने फिर तीसरे आरोपित तसलीम खान से मिलवाया। जिसको पूरा कारोबार देखने वाला बताया। जिसके बाद तीनों के साथ फोन पर बातचीत होने लगी। जिसने आयतित सेब की आपूर्ति का आश्वासन दिया। अक्टूबर 2025 में उसने आरोपितों के खाते में 48 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बावजूद इसके आरोपितों ने उसे सेब की आपूर्ति नही की। जिसके बाद उसने दबाव डाला तो आरोपितों ने पंाच लाख रुपये वापस कर दिया। लंबे समय तक सेब आपूर्ति न करने तथा रुपये वापस न लौटाने पर दबाव डाला तो उन्होंने राशि को लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी ओमबीर ने बताया कि पुलिस ने फर्म के मालिक नवल किशोर, उसके पार्टनर सुनील बैनीवाल तथा तसलीम खान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Jind Fraud Case

Also Read :Cyber Fraud : साइबर ठगों ने बैंक कर्मी से ठगे 11 लाख

Also Read :HSSC Group-D 2026 चयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन

Also Read :जींद बाल विवाह : जींद में भी बची नाबालिग लड़की बची बालिका वधु बनने से

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp