गेहूं खरीद के पहले दिन नही आया कोई किसान पीला सोना लेकर JIND MANDI NEWS
JIND MANDI NEWS : जिला में एक अप्रैल बुधवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। इस बार फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन, जियो फेंसिंग और ट्रैक्टर ्रट्रॉली के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन जैसे कड़े नियम लागू किए गए हैं। खरीद एजेंसियों के साथ बैठक कर मंडियों में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य रूप से फूड एंड सप्लाई, हैफेड, वेयरहाउस जैसी एजेंसियां खरीद करेंगी। इसे लेकर डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर एजेंसियों को मंडियां अलॉट कर दी गई हैं। JIND MANDI NEWS
JIND MANDI NEWS:इस साल जिले में गेहूं फसल की खरीद एक अप्रैल से 39 मंडियों में होगी। इसकी प्रशासनिक स्तर पर मंडियों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर एजेंसियों को मंडियां अलॉट कर दी गई हैं। खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चलाने के लिए बारदाना, उठान व लेबर के टेंडर जल्द शुरू किए जाएंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर की अनाज मंडी समेत अन्य मंडियों में साफ.-सफाई का काम जारी है। जींद अनाज मंडी में पेचवर्क भी किया गया है ताकि गेहूं व सरसों की फसल को मंडी में लेकर आने वाले किसानों को परेशानी न आए। इसके अलावा मंडी में लाइटिंग, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त करवाई गई है। अब मंडी में गेट पास काटने के लिए कर्मचारियों के मिलने का इंतजार मार्केट कमेटी को है।
Related Posts
इन अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद JIND MANDI NEWS
JIND MANDI NEWS:जिले के जींद, जुलाना, पुरानी अनाज मंडी जुलाना, काब्रछा, खरकरामजी, खरल, लुदाना, मांगलपुर, मनोहरपुर, मुआना, ऐंचरा कलां, अलेवा, बेलरखां, छात्तर, दनौदा कलां, ढाठरथ, धमतान साहिब, धनौरी, डिडवाड़ा, फरैण कलां, फतेहगढ़, गढ़ी, घोघडिय़ां, हाट, नगूरां, नरवाना, फूलिया कलां, पिल्लूखेड़ा, राजपुरा, सफीदों, सफीदों साइलो, शामलो कलां, सिवानामाल, सुदकैन खुर्द, उचाना, पुरानी अनाज मंडी उचाना, उझाना, भंभेवा, भंभेवा साइलो व धनखड़ी में गेहूं की खरीद की जाएगी। अलग-अलग एजेंसियां अलग-अलग दिन गेहूं की खरीद करेंगी। मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए मंडी में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार खरीद सीजन को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। मंडियों में सफाई के साथ-साथ सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है ताकि ट्रैक्टर व ट्रॉलियों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।
अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त JIND MANDI NEWS
JIND MANDI NEWS :उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला में रबी सीजन के दौरान किसानों की सुविधा एवं अनाज मंडियों में फसल खरीद कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया की निगरानी एवं समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस कार्य को लेकर एडीसी प्रदीप कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
Also read Jind LPG Gas News : जिला में पेट्रोल, एलपीजी व डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

