Digital Samaj kaithal wife murder कैथल। थाना शहर क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में सीआईए-1 तथा थाना शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुनीता निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) की शिकायत के अनुसार उसकी बेटी शालू की शादी वर्ष 2018 में कैथल निवासी अरुण के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी अरुण नशे का आदी हो गया तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त हो गया। इस दौरान वह अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह कई बार मायके आकर रहने लगी थी।
Wife की Murder के बाद Husbad गिरफ्तार, नशे के धंधे से जुड़ा मामला

Related Posts
- क्या गीता सिर्फ धर्मग्रंथ है? जानिए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने क्या बताया Swami Gyananand Maharaj Geeta Satsang
- मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: 28 मार्च को अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी जानकारी Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana
- महिलाओं को 5 लाख तक का लोन कैसे मिलेगा? जानिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना Haryana Matrushakti Yojana 2026
13 मार्च को आरोपी अरुण ने बहला-फुसलाकर शालू को अपने पास बुला लिया। 20 मार्च को शालू ने फोन कर अपनी मां को पति द्वारा फिर से प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी। इसके अगले दिन 21 मार्च को आरोपी ने स्वयं फोन कर महिला की हत्या करने की बात कही। परिजन जब कैथल स्थित शालू के घर पहुंचे तो वहां उसका शव मिला। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा थाना शहर पुलिस के इंस्पेक्टर वेदपाल की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी फ्रांसवाला रोड़ कैथल निवासी मृतका के पति अरुण को त्वरित काबू कर लिया गया। प्रारम्भिक पूछताछ दौरान आरोपी ने कबूल किया की घटना वाले दिन वह शराब पीकर आया था, उन दोनों के बीच नशा करने को लेकर तथा उसकी पत्नी की चरित्र की बात को लेकर झगड़ा हो गया, वह उसकी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जो उसने उसकी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या करदी। आरोपी रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Also Read:Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University में कृषि मेले (खरीफ) का आयोजन
Also Read:श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा से मांगी मन्नतें Mata Kushmanda Puja
Related Posts
- क्या गीता सिर्फ धर्मग्रंथ है? जानिए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने क्या बताया Swami Gyananand Maharaj Geeta Satsang
- मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: 28 मार्च को अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी जानकारी Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana
- महिलाओं को 5 लाख तक का लोन कैसे मिलेगा? जानिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना Haryana Matrushakti Yojana 2026

