इंद्री में नहर से गौवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप, ग्रामीणों में रोष : killing of cows
करनाल । killing of cows : इंद्री क्षेत्र के गांव धमन हेड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर में गौवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
धमन हेड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर से 6-7 गौवंश के अवशेष बरामद : killing of cows
करनाल । killing of cows : सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर से अवशेषों को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में 6 से 7 गौवंश के अवशेष मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सभी अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के उचानी स्थित पशुधन केंद्र भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
लंबे समय से असामाजिक तत्व इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे : killing of cows
करनाल । killing of cows : इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गौवंश की हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से असामाजिक तत्व इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
Post Views: 9