पुणे/नई दिल्ली: Illegal call centres busted सीबीआई ने नासिक में दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। साइबर धोखाधड़ी के इस मामले में दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने बताया की कुछ दिनों से नासिक में कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे दो अवैध कॉल सेंटर रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है।
इस मामले में सीबीआई ने 11 सितंबर को चार निजी व्यक्तियों, अज्ञात लोक सेवकों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप यह है कि आरोपी व्यक्ति बीमा एजेंट/सरकारी अधिकारी बनकर ब्रिटिश नागरिकों को ठगने के लिए नासिक में दो अवैध कॉल सेंटर चला रहे थे। इन केंद्रों में लगभग 60 लोग कार्यरत थे। जो वीओआईपी, नकली नंबरों और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके पीड़ितों को क्रेडिट/डेबिट कार्ड विवरण साझा करने और गैर-मौजूद बीमा पॉलिसियों के लिए भुगतान करने के लिए धोखा देते थे।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- New Delhi 2026: सीबीआई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार-षड्यंत्र के आरोप तय Corruption on CBI officers
ठाणे कोर्ट में आरोपियों की पेशी Illegal call centres busted
सीबीआई द्वारा नासिक, कल्याण (ठाणे) में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई। जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित डेटा, फर्जी बीमा पॉलिसी स्क्रिप्ट, आठ मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर सिस्टम/सर्वर और 5 लाख रुपये की नकदी समेत आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए। अपराध की आय कथित तौर पर पे पाल और बैंकिंग चैनलों के माध्यम से भेजी गई थी। जिनके खाते आरोपी व्यक्तियों द्वारा प्रबंधित किए जाते थे। दो आरोपियों को दिनांक 13 सितंबर को गिरफ्तार कर कानूनी औपचारिकताओं के बाद विशेष सीबीआई न्यायालय ठाणे के समक्ष पेश किया गया। दोनों की 15 सितंबर तक रिमांड मिली है। अधिकारियों का मानना है कि सीबीआई की आगे की जांच में और खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।
Also Read: Delhi Riots: उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 सितंबर तक टली
Also Read: Nepal Violence नेपाल में अशांति के कारण Delhi-Kathmandu DTC Bus बस सेवा अटकी
Also Read: Amrapali Dubey की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज
Follow us: Facebook
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- New Delhi 2026: सीबीआई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार-षड्यंत्र के आरोप तय Corruption on CBI officers

