अवैध संबंध के चलते रची साजिश, ईंट मारकर हत्या के बाद शव नहर में फेंका गया Husband Murder Case
जींद। Husband Murder Case : अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत ने अपने ही पति रिंपी भाटिया की हत्या करने के मामले में पत्नी पायल व उसके प्रेमी पानीपत के काबड़ी रोड निवासी हरप्रीत उर्फ हैप्पी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों को 30-30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोनों को अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोनों को अदालत ने नौ अप्रैल को दोषी करार दिया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार सफीदों के वार्ड नंबर-6 स्थित हाजी वाला कुआं निवासी शांति रानी ने अपने बेटे के गुम होने की शिकायत पुलिस को दी थी। शांति ने कहा था कि 24 सितंबर 2019 रात को दस बजे उसके बेटे रिंपी का उसकी पत्नी पायल के साथ झगड़ा हो गया था। वह घर से निकल गया था। उसके पीछे-पीछे पायल भी चली गई थी। पायल दो घंटे बाद वापस आ गई थी, लेकिन रिंपी वापस नहीं आया।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की Husband Murder Case
जींद। Husband Murder Case : पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन शांति ने पुलिस को दोबारा शिकायत देते हुए आरोप लगाए कि उसकी पुत्रवधु पायल, पानीपत निवासी हरप्रीत उर्फ हैपी ने उसके बेटे की हत्या की है। हांसी पुलिस ने 28 सितंबर को पुट्टी-सामन गांव के पास जुई नहर में रिंपी का शव बरामद किया। शांति ने आरोप लगाए कि उसकी पुत्रवधु पायल के हरप्रीत से तीन-चार महीने से संबंध थे। वह घर भी आते-जाते थे। इसी कारण उसके बेटे रिंपी व पायल में झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि रिंपी की हत्या सिर में ईंट मारकर की गई थी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था। तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। नौ अप्रैल को अदालत ने पायल व हरप्रीत उर्फ हैप्पी को दोषी करार दिया था। सोमवार को अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास व 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
Also Read : Jind अपहरण की कोशिश कर फिरौती मांगने के मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार Attempted Kidnapping
Also Read : RAPE CASE : चाचा ने किया 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Also Read : Javed Akhtar dhamakedar announcement 2026 दो shandaar aur powerful films की script ready, जल्द होगा
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

