Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
View this post on InstagramRelated Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
मुंबई: Malaika Arora अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बालीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने सात ऐसे चाइनीज मूवमेंट्स के बारे में बताया जो शरीर को लचीलापन देने के साथ लसिका तंत्र को सक्रिय करते हैं। मलाइका ने वीडियो में व्हाइट स्पोर्ट्स वियर पहना है और उनके साथ वॉयस ओवर के जरिए इन एक्सरसाइज के फायदे और उन्हें करने का तरीका समझाया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये हैं सात ऐसी चाइनीज मूवमेंट, जो शरीर की अंदरूनी थकान और तनाव को दूर करके हल्का और तरोताजा महसूस कराते हैं।” इन एक्सरसाइज को करते समय शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जोड़ों में लचीलापन आता है और तनाव कम होता है। साथ ही, लसिका तंत्र को उत्तेजित कर यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
एक्सरसाइज दिखने में थोड़ी अलग हैं Malaika Arora
Malaika Arora ने बताया कि ये एक्सरसाइज दिखने में थोड़ी अलग हैं, लेकिन इन्हें नियमित रूप से करने से शरीर ऊर्जावान और सक्रिय रहता है। मलाइका का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा कि यह फिटनेस टिप्स उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस और योगा के लिए प्रेरणा देने वाली मलाइका का यह लेटेस्ट पोस्ट एक बार फिर उनके फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मलाइका अरोड़ा लंबे समय से योग और फिटनेस की समर्थक रही हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट, योग और हेल्दी डाइट से जुड़े वीडियो व पोस्ट साझा करती रहती हैं।
फिटनेस इंडस्ट्री में Malaika Arora नाम एक प्रेरणा Malaika Arora
फिटनेस इंडस्ट्री में Malaika Arora नाम एक प्रेरणा के रूप में लिया जाता है। वह न केवल खुद स्वस्थ जीवनशैली अपनाती हैं, बल्कि अपने फैंस को भी इसके लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो मलाइका एक मॉडल, वीजे और अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों में आइटम सॉन्ग ‘छैय्या छैय्या’ और ‘मुन्नी बदनाम’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा, वह कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं। इनमें ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘मूविंग इन विद मलाइका’ और ‘इंडियाज सुपर मॉडल’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
Also Read:Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read:Adah Sharma बनीं सूरत के एना गांव की खास मेहमान, नवरात्रि महोत्सव में दर्शकों से मिला भरपूर प्यार
Also Read:नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

