Maharishi Valmiki was Remembered: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को किया याद, 7 अक्टूबर को खास तरीके से जयंती मनाने की अपील

Kantara

Maharishi Valmiki was Remembered: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महर्षि वाल्मीकि को याद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ के माध्यम से भगवान राम की कथाओं को जन-जन तक पहुंचाया।

मंदिरों के निर्माण का जिक्र Maharishi Valmiki was Remembered

Prime Minister Narendra Modi ने अयोध्या में राम मंदिर के साथ-साथ निषादराज और महर्षि वाल्मीकि के मंदिरों के निर्माण का जिक्र करते हुए लोगों से इन मंदिरों के दर्शन करने का आग्रह किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “अगले महीने 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। हम सब जानते हैं कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के कितने बड़े आधार हैं। ये महर्षि वाल्मीकि ही थे, जिन्होंने हमें भगवान राम की अवतार कथाओं से इतने विस्तार से परिचित करवाया था। उन्होंने मानवता को रामायण जैसा अद्भुत ग्रंथ दिया।”

राम के आदर्शों और मूल्यों के कारण Maharishi Valmiki was Remembered

Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “रामायण का ये प्रभाव उसमें समाहित भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों के कारण है। भगवान राम ने सेवा, समरसता और करुणा से सबको गले लगाया था। इसीलिए हम देखते हैं कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण के राम, माता शबरी और निषादराज के साथ ही पूर्ण होते हैं। इसीलिए अयोध्या में जब राम मंदिर का निर्माण हुआ तो साथ में निषादराज और महर्षि वाल्मीकि का भी मंदिर बनाया गया।”

कला और संस्कृति की सीमाओं को पार Maharishi Valmiki was Remembered

Prime Minister Narendra Modi ने कला और संस्कृति की सीमाओं को पार करने वाली शक्ति का भी उल्लेख किया। Prime Minister Narendra Modi ने पेरिस के सांस्कृतिक संस्थान ‘सौन्त्ख मंडपा’ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी, जिसने भारतीय नृत्य को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस संस्थान की स्थापना मिलेना सालविनी ने की थी, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। Prime Minister Narendra Modi ने संस्थान से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

भूपेन हजारिका के गीतों की वैश्विक पहुंच Maharishi Valmiki was Remembered

इसके साथ ही, Prime Minister Narendra Modi ने प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका के गीतों की वैश्विक पहुंच को रेखांकित किया। Prime Minister Narendra Modi ने श्रीलंका में हुए एक सराहनीय प्रयास का जिक्र किया, जहां भूपेन हजारिका के गीत ‘मनुहे-मनुहार बाबे’ का श्रीलंकाई कलाकारों ने सिंहली और तमिल में अनुवाद किया है। इस दौरान उन्होंने दो ऑडियो क्लिप भी सुनाईं।

Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना

Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित

Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp