नई दिल्ली: Maliwal claims Punjab is in the grip of drug addiction राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल ने अपनी ही पार्टी के शासन वाले राज्य पंजाब के ‘बुरी तरह से’ नशे की चपेट में होने तथा राज्य के नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा मादक पदार्थों की आपूर्ति कराये जाने का दावा किया।
मालीवाल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा Maliwal claims Punjab is in the grip of drug addiction
मालीवाल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस वर्ष पंजाब में 22 नशा मुक्ति केंद्र पर छापे मारे हैं। उन्होंने कहा कि इन छापों में पता चला कि ये नशा मुक्ति केंद्र लोगों का नशा छुड़वाने का काम नहीं कर रहे थे बल्कि उल्टा नशीले पदार्थों की आपूर्ति करवा रहे थे।
Related Posts
पंजाब की सरकार नशा मुक्ति के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग एवं विज्ञापन लगाकर करोड़ों रूपये खर्च कर रही Maliwal claims Punjab is in the grip of drug addiction

उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार नशा मुक्ति के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग एवं विज्ञापन लगाकर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है पर आज भी राज्य ‘ड्रग्स’ की चपेट में है। मालीवाल ने पूरक प्रश्न पूछा कि पंजाब सरकार द्वारा जिस धन को नशा मुक्ति के लिए खर्च किए जाने की जरूरत है, क्या केंद्र सरकार कुछ ऐसा कर सकती है कि यह धन राज्य सरकार नशा मुक्ति के लिए ही खर्च करे तथा नशीले पदार्थों की चपेट में बुरी तरह से आये पंजाब में यह समस्या दूर की जा सके।
पंजाब में नशा मुक्ति केंद्र केवल नशा मुक्ति का ही काम करें Maliwal claims Punjab is in the grip of drug addiction
उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि क्या कोई ऐसा कदम उठाया जा सकता है जिससे पंजाब में नशा मुक्ति केंद्र केवल नशा मुक्ति का ही काम करें? आप सदस्य के प्रश्नों का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने स्वीकार किया कि मालीवाल ने प्रश्न पूछते समय जिन समस्याओं का उल्लेख किया, वैसी समस्याएं पंजाब में हैं।
मंत्री ने कहा कि पंजाब में जेलों में नशे का प्रचलन बहुत अधिक Maliwal claims Punjab is in the grip of drug addiction
मंत्री ने कहा कि पंजाब में जेलों में नशे का प्रचलन बहुत अधिक है तथा केंद्र ने राज्य के दस जिलों में नशा मुक्ति केंद्र शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि आप सदस्य ने पंजाब को लेकर जो चिंताएं जतायी हैं, वे वाजिब हैं, और उनका मंत्रालय एवं वह स्वयं इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

