नई दिल्ली Mandatory modifications in 320 family aircraft भारत सहित दुनिया भर में एयरबस के ए320 परिवार के विमानों के लिए अनिवार्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपडेट के आदेश जारी किये गये जिससे उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एयर इंडिया के बेड़े में ए320 परिवार के 104 विमान हैं। इंडिगो के पास 318 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 40 विमान ए320 परिवार के हैं। इस प्रकार देश में इस समय ए320 परिवार के कुल 462 विमान परिचालन में हैं। सूत्रों ने बताया कि करीब 300 विमानों पर मॉडिफिकेशन की जरूरत होगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि ए319, ए320 और ए321 विमानों के विभिन्न ‘टाइप’ के विमानों पर अनिवार्य सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर मॉडिफिकेशन किये जाने हैं और बिना मॉडिफिकेशन के कोई भी व्यक्ति विमान को ऑपरेट नहीं करेगा। आदेश में उन ‘टाइप’ का उल्लेख किया गया है जो इस मॉडिफिकेशन के दायरे में आते हैं। डीजीसीए ने विमान के कंट्रोल से संबंधित घटना के बाद यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के निर्देश के बाद यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद देश में बड़ी संख्या में ए320 विमानों के परिचालन से बाहर हो जाने से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।
कुल 200 विमान प्रभावित होंगे Mandatory modifications in 320 family aircraft
इंडिगो ने एक बयान में बताया कि उसके कुल 200 विमान इससे प्रभावित होंगे जिसमें 160 पर मॉडिफिकेशन का काम शनिवार दोपहर 12 बजे तक पूरा कर लिया गया है। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने कहा है कि ईएएसए और एयरबस के निर्देश के आलोक में उसके इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और 40 प्रतिशत प्रभावित विमानों में संबंधित मॉडिफिकेशन कर दिये गये हैं। उसने विश्वास जताया है कि इस कारण कोई भी उड़ान रद्द नहीं करनी पड़ेगी, हालांकि कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है। उसने यात्रियों को अपनी उड़ान स्थिति के बारे में वेबसाइट या कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने की सलाह दी है। एयर इंडिया समूह की किफायती विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया है कि उसके अधिकतर विमान इस निर्देश से प्रभावित नहीं हुए हैं, लेकिन दुनिया भर में एयरलाइंसों पर प्रभाव पड़ा है और उड़ानों में देरी हो रही है या उड़ानें रद्द हो रही हैं। उसने भी यात्रियों को उड़ान स्थिति जानने के लिए वेबसाइट, चैटबॉट या मोबाइल ऐप पर जाने की सलाह दी है, और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। ईएएसए ने जेटब्लू की उड़ान 1230 में 30 अक्टूबर को हुई घटना के बाद यह आदेश दिया है। कानकुन से नेवार्क जा रहे विमान में उड़ान के दौरान विमान अचानक काबू से बाहर हो गया जिससे 15 यात्री घायल हो गये। पायलट ने बताया कि विमान के कंट्रोल उस तरह से काम नहीं कर रहे थे जैसे करने चाहिये।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

