मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: 28 मार्च को अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी जानकारी Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

CM Naib Saini,Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana, Haryana Tirth Yatra Scheme, Ayodhya special train Haryana, Ambala to Ayodhya train, free pilgrimage scheme Haryana, Nayab Singh Saini, Ayodhya Ram Mandir darshan, Kurukshetra railway station news, Haryana government scheme, Kaithal news, तीर्थयात्रा योजना हरियाणा, अयोध्या यात्रा ट्रेन, राम मंदिर दर्शन योजना, हरियाणा सरकारी योजना, कैथल समाचार, digital samaj,

Digital samaj कैथल। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana  हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत इस बार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा करवाई जाएगी, जहां वे भगवान श्रीराम लला के दर्शन कर सकेंगे। इस क्रम में 26 मार्च के स्थान पर अब 28 मार्च को शाम 4 बजे अंबाला से विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन चौथे दिन श्रद्धालुओं को वापस लेकर आएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, खाने और तीर्थ भ्रमण का पूरा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। कैथल जिले के इच्छुक श्रद्धालु इस ट्रेन में कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से दोपहर के समय सवार हो सकेंगे। योजना के लिए पहले से आवेदन किया होना चाहिए।

वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक निर्धारित Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

CM Naib Saini,Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana, Haryana Tirth Yatra Scheme, Ayodhya special train Haryana, Ambala to Ayodhya train, free pilgrimage scheme Haryana, Nayab Singh Saini, Ayodhya Ram Mandir darshan, Kurukshetra railway station news, Haryana government scheme, Kaithal news, तीर्थयात्रा योजना हरियाणा, अयोध्या यात्रा ट्रेन, राम मंदिर दर्शन योजना, हरियाणा सरकारी योजना, कैथल समाचार, digital samaj,

आवेदनकर्ता हरियाणा का निवासी होना चाहिए और उसके पास परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है। आवेदक की आयु 80 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक निर्धारित है। आवेदनकर्ता अपने जीवनसाथी को नि:शुल्क साथ ले जा सकता है, जबकि सहायक को साथ ले जाने पर उसका खर्च स्वयं वहन करना होगा। सहायक के लिए भी पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी है। इस योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को तीन वर्ष में एक बार ही मिलेगा।
डीसी अपराजिता ने बताया कि जिन आवेदकों ने यात्रा के लिए अपनी सहमति दे दी है, वे निर्धारित समय पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचें। वहां बनाए गए हेल्प डेस्क से उन्हें यात्रा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार और अत्यधिक बुजुर्ग व्यक्तियों को यात्रा पर भेजने से बचें। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु लघु सचिवालय स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य 

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड), परिवार पहचान पत्र (क्कक्कक्क), तथा स्वयं का स्वास्थ्य संबंधी स्वघोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। यात्रा के समय भी श्रद्धालु इन दस्तावेजों की फोटो प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अगर कोई पहले से दवा ले रहे हैं तो वे दवाइयां अपने साथ अवश्य लेकर आएं।

Also Read: महिलाओं को 5 लाख तक का लोन कैसे मिलेगा? जानिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना Haryana Matrushakti Yojana 2026

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp