Murder in Karnal शादी समारोह में डीजे पर नाच रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, करनाल का माहौल गमगीन

युवक की मौत, हत्या का आरोप, पत्नी का आरोप, अंतिम संस्कार विवाद, संदिग्ध मौत, हत्या की जांच, पारिवारिक विवाद, मौत का मामला, पुलिस जांच, अपराध समाचार, संदेहास्पद मौत, परिवार पर आरोप, young man death, murder allegation, wife alleges murder, secret cremation, suspicious death, family dispute, crime news, police investigation, homicide suspicion, family accused, death controversy

करनाल: Murder in Karnal करनाल के ढाक-वाला गुजरान गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय खुशी मातम में बदल गई, जब डीजे पर नाच रहे 18 वर्षीय युवक आदित्य की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बता दें कि शुक्रवार रात गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान आदित्य डीजे फ्लोर पर नाच रहा था। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे बहाने से डीजे से बुलाकर सुनसान जगह पर ले गए। थोड़ी देर बाद चीख-पुकार मच गई — आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन और ग्रामीण उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Murder in Karnal मृतक के दादा ओम सिंह ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उनका कहना है कि आरोपियों ने साजिश के तहत आदित्य की बेरहमी से हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि जिन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है, उनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Murder in Karnal थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच

Also Read: Burning Crop Residue फसल अवशेष जलाने पर असंध के गांव राहड़ा में किसान पर एफआईआर दर्ज कर लगाया जुर्माना

Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp