Murmu on the Tragedy in Karur: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में हुई निर्दोष लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, तमिलनाडु के राजयपाल आर एन रवि, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया।
दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई दुखद मौतों Murmu on the Tragedy in Karur
एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा, “तमिलनाडु के करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई दुखद मौतों के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ।मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।”
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
दुखद मौत से बहुत दुखी और व्यथित Murmu on the Tragedy in Karur
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान बच्चों सहित निर्दोष लोगों की दुखद मौत से बहुत दुखी और व्यथित हूँ। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
भगदड़ में हुई दुखद जनहानि Murmu on the Tragedy in Karur
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा “तमिलनाडु के करूर में भगदड़ में हुई दुखद जनहानि से मुझे गहरा दुख हुआ है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
घटना और निर्दोष लोगों की मौत Murmu on the Tragedy in Karur
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना और निर्दोष लोगों की मौत को सचमुच हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। एक्स पोस्ट पर अपने संदेश में कहा “तमिलनाडु के करूर में एक रैली में हुई दुखद दुर्घटना से बहुत दुखी हूँ। निर्दोष लोगों की मौत सचमुच हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

