नई दिल्ली। Operation Kavach-10 राजधानी दिल्ली में त्योहारी सीजन से पहले नशे के कारोबार और संगठित अपराध नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच-10’ के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस व्यापक अभियान के दौरान 15 जिलों में 2000 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई और 120 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
24 घंटे चला अभियान Operation Kavach-10
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान 20 सितंबर की शाम छह बजे शुरू हुआ और अगले दिन यानी 21 सितंबर की शाम छह बजे तक लगातार जारी रहा। इस दौरान पुलिस की 1140 टीमें सक्रिय रहीं और अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई न केवल छोटे स्तर पर ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ थी, बल्कि बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की गई थी।
Related Posts
- वर्ल्ड बेस्ट रोबोट से होंगे मणिपाल हॉस्पिटल में जोड़ प्रत्यारोपण world best robot Manipal Hospital
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक PM Surya Ghar Free Electricity Scheme
मई 2023 से चल रहा है ‘Operation Kavach-10’
बताया गया कि ‘ऑपरेशन कवच’ की शुरुआत मई 2023 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी में ड्रग्स की आपूर्ति और वितरण पर रोक लगाना है। इस अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जाती रही है, जिससे कई संगठित गिरोहों का पर्दाफाश हुआ है। अब ‘ऑपरेशन कवच-10’ के जरिए पुलिस ने त्योहारों से पहले नशे की आपूर्ति की किसी भी संभावना को रोकने का प्रयास किया है।
राजधानी के हर जिले में कार्रवाई Operation Kavach-10
राजधानी के सभी प्रमुख जिलों में एकसाथ चलाए गए इस अभियान से अपराधियों में खलबली मच गई। पुलिस टीमों ने झुग्गियों, अपराध प्रभावित इलाकों, और पहले से निगरानी में रखे गए ठिकानों पर सघन छापे मारे। पुलिस ने बताया कि जिन 120 अपराधियों को पकड़ा गया है, उनमें कई ऐसे हैं जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस का सख्त संदेश Operation Kavach-10
अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान न केवल दिल्ली बल्कि देशभर में नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को एक सख्त संदेश देने के लिए भी चलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगामी समय में भी ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि राजधानी को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके और अपराधियों का सफाया किया जा सके।
READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प
READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- वर्ल्ड बेस्ट रोबोट से होंगे मणिपाल हॉस्पिटल में जोड़ प्रत्यारोपण world best robot Manipal Hospital
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

