नई दिल्ली: Paryaavaran Kaary Yojana दिल्ली सरकार ने शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए एक साल का ‘स्ट्रेटेजिक पर्यावरण एक्शन प्लान’ लागू किया है। इसके तहत, टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक परीक्षणों के माध्यम से प्रदूषण को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पर्यावरण विभाग को ‘स्मॉग-ईटिंग, फोटोकैटलिटिक कोटिंग्स’ की व्यवहार्यता का अध्ययन करने का निर्देश दिया है।
मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द से जल्द साफ हवा उपलब्ध कराने के लिए सबसे बेहतर और प्रमाणित फोटोकैटलिटिक तकनीकों का मूल्यांकन करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदूषण के खिलाफ यह लड़ाई हर नागरिक के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
चरणबद्ध तरीके से होगा काम Paryaavaran Kaary Yojana
मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पर्यावरण विभाग इस कार्य को चरणबद्ध और जवाबदेह तरीके से पूरा करेगा। वैज्ञानिक पार्टनर का चयन: 30 दिनों के भीतर एक वैज्ञानिक पार्टनर का चयन किया जाएगा।
फील्ड ट्रायल: शहर की वास्तविक सड़कों पर फील्ड ट्रायल किए जाएंगे।
रिपोर्टिंग: हर महीने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और छह महीने में अंतिम रिपोर्ट दी जाएगी।
अध्ययन में सुरक्षा, स्थिरता और लागत-प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विश्वसनीय तकनीकों की पहचान करना है, ताकि अच्छे परिणाम मिलने पर उन्हें बड़े पैमाने पर लागू किया जा सके।
छात्रों और स्टार्टअप्स से सहयोग की अपील Paryaavaran Kaary Yojana
मंत्री ने कहा कि अगर अध्ययन में यह साबित होता है कि ‘स्मॉग-ईटिंग’ सतहें प्रभावी और किफायती हैं, तो विभाग तुरंत कैबिनेट में एक प्रस्ताव रखेगा। इससे व्यस्त मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर इन तकनीकों को बड़े पैमाने पर लागू किया जा सके।
उन्होंने छात्रों, स्टार्टअप्स और विशेषज्ञों से अपने बेहतरीन विचार लाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “दिल्ली उनका परीक्षण करेगी, जो काम करेगा उसे फंड देगी और पूरे शहर में लागू करेगी ताकि हर परिवार आसानी से सांस ले सकें।” यह पहल दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प
READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

