PM Modi at an Election Rally: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में गुरुवार को चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनकी पहचान पांच शब्दों से की जा सकती है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। मोदी ने कहा कि जहां कट्टा चलता है, वहां कानून ठहर नहीं सकता, जहां क्रूरता राज करती है, वहां जनता का विश्वास टूट जाता है। Prime Minister Narendra Modi ने महागठबंधन पर बिहार को अराजकता और भ्रष्टाचार की राह पर ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है और विकास के रास्ते से उसे कोई नहीं भटका सकता।
छठी मइया का अपमान PM Modi at an Election Rally
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या? क्या बिहार, क्या हिंदुस्तान, क्या मेरी माताएं जो निर्जला व्रत करती हैं, वो इसे सहन कर सकेंगी? Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि छठ देश-दुनिया में मनाया जाता है। इसके गीत सुन हम भावविभोर हो जाते हैं। छठ को यूनेस्काे की सूची में शामिल कराने का प्रयास सरकार की ओर से चल रहा है। छठ के गीतों के माध्यम से संस्कार की प्रक्रिया चलती है। उसको देशव्यापी रूप देने के लिए छठ के गीतों को विभिन्न भाषा में प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। इससे हर भाषा के लोगों को मौका मिलेगा। इन्हें जनता चुनेगी कि उन्हें कौन-कौन गीत पसंद आते हैं। सबसे चर्चित गीतों के गायक और लेखक को अगले साल छठ से पहले सम्मानित किया जाएगा।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
गाड़ियों के शोरूम बंद हो गए PM Modi at an Election Rally
Prime Minister Narendra Modi ने राजद-कांग्रेस गठबंधन और लालू यादव के कार्यकाल को लेकर कहा कि जंगलराज में गाड़ियों के शोरूम बंद हो गए थे क्योंकि राजद के नेता अपनी टोलियां लेकर अपने साथियों को लेकर शोरूम लुटवा लेते थे। अगर किसी ने नई गाड़ी खरीदी हो तब उसके पीछे राजद के गुंडे लग जाते थे। जब कोई अपनी पूंजी लगाता क्या, ऐसे हाल में लोग पलायन कर गए। जब वो दिन याद करते हैं तो लगता था, कितना भयानक दिन था।
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि गाेलू अपहरण कांड कभी नहीं भूल सकते। इसी शहर में 2001 में स्कूल जाते एक बच्चे को अपराधियों ने अपहरण कर लिया था, बदले में ढेर सारे रुपये मांगे गए थे। नहीं देने पर राजद के चट्टे-बट्टों ने उस नन्हे गोलू के टुकडे़-टुकड़े कर दिए गए थे। राजद के शासन में अपहरण हुए, हत्या हुई। इनकी नीयत क्या है, इनके ताजा प्रचार से पता चल रहा है। खतरनाक नारे से पता चलता है। चुनाव के मैदान में कैसे गाने बज रहे। हम तो हाथ जोड़ गाने ला रहे हैं, जबकि इनके नारों में छर्रा, कट्टा, दोनाली।
बिहार जीएसटी बचत उत्सव PM Modi at an Election Rally
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि जब सुशासन होता है तो सब खिलते हैं, जंगलराज में दम घुटता है। आज पूरा बिहार जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। कोई नई बाइक खरीद रहा, स्कूटी खरीद रहा। एक आंकड़ा याद रखना, पिछले साल अक्टूबर-सितंबर में बिहार में 50 हजार मोटर बाइक बिकी थी, इस साल इन्हीं महीनों में डेढ़ लाख बिकी है। बिहार में तीन गुना अधिक खरीदारी हुई है। नई बाइक आई और हजारों रुपये बच गए।
आज मखाना दुनिया भर में जा रहा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी पार्क, लेदर क्लस्टर ये सब हमारे बिहार की पहचान बन रहे। कभी बिहार अपनी जरूरत के लिए मछली बाहर से मंगाता था, आज दूसरे राज्यों को भी भेज रहे, कमाई कर रहे। ये आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। एनडीए का संकल्प है, बिहार में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई। बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा, यहीं काम करेगा। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि फिर एक बार बिहार में राजग गठबंधन की ही सरकार बनेगी। Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि मैं मुजफ्फरपुर आता हूं तो सबसे पहले यहां की मिठास ध्यान खींच लेती है। यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

