PM Modi said in Jharsuguda: झारसुगुड़ा में बोले पीएम मोदी, डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा ओडिशा

Reconstruction of Somnath Mandir

PM Modi said in Jharsuguda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व चल रहा है और ऐसे पावन दिनों में मुझे मां समोली और मां रामोचंडी देवी की इस भूमि पर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। आपका आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है। मैं आप सभी को नमन करता हूं।

आगे बढ़ने का प्रण लिया PM Modi said in Jharsuguda

Prime Minister Narendra Modi ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान ओडिशा के लोगों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया था, ये संकल्प था विकसित ओडिशा। आज हम देख रहे हैं, ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ने लगा है। आज फिर एक बार ओडिशा के विकास के लिए, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का काम शुरू हुआ है। आज से बीएसएनएल का नया अवतार भी सामने आया है। बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सर्विसेज लॉन्च हुई हैं।

मूल सुविधाएं पहुंचाने पर जोर है PM Modi said in Jharsuguda

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है। जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार देशभर के 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है। ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम चल रहा है। आज करीब 50,000 परिवारों को घर की स्वीकृति मिली है।

आर्थिक रूप से सशक्त होना PM Modi said in Jharsuguda

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि जो भी देश आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहता है, वो बड़े-बड़े जहाज निर्माण पर बहुत बल देता है। व्यापार हो, टेक्नोलॉजी हो या फिर देश की सुरक्षा, जहाज निर्माण से हर जगह फायदा होता है। अपने जहाज होंगे तो संकट के समय दुनिया के साथ आयात-निर्यात में रुकावट नहीं आएगी, इसलिए भाजपा सरकार ने देश में बड़े-बड़े जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपए का पैकेज स्वीकृत किया है।

भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने PM Modi said in Jharsuguda

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि मुझे हमेशा ओडिशा की क्षमता और यहां के लोगों की प्रतिभा पर भरोसा रहा है। प्रकृति ने ओडिशा को कई उपहार दिए हैं। ओडिशा में कई दशकों तक गरीबी रही, लेकिन इस दशक में ओडिशा के लोग खुशहाल जीवन जी सकेंगे। इसके लिए हमारी सरकार ओडिशा में बड़े प्रोजेक्ट ला रही है। Prime Minister Narendra Modi ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि चिप से लेकर शिप तक, भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। कोई भी देश जो आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहता है, वह शिपबिल्डिंग को बहुत महत्व देता है। चाहे वह व्यापार हो, टेक्नोलॉजी हो या राष्ट्रीय सुरक्षा, शिपबिल्डिंग हर क्षेत्र में लाभ देती है।

स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी विकसित PM Modi said in Jharsuguda

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि हमें गर्व है कि बीएसएनएल ने अपने देश में पूरी तरह से स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी विकसित की है। अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से बीएसएनएल ने इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। मैं इस काम में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं। भारत दुनिया के उन पांच देशों में से एक है, जिसके पास 4जी सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी है।

कुशल युवा और रिसर्च के लिए अच्छा माहौल जरूरी PM Modi said in Jharsuguda

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और रिसर्च के लिए अच्छा माहौल बहुत जरूरी है, इसलिए यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता भी है। आज ओडिशा के साथ-साथ पूरे देश में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर पहले कभी नहीं हुआ इतना खर्च किया जा रहा है। इसके लिए ‘मेरिट’ नाम की एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत, तकनीकी शिक्षा देने वाले संस्थानों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि पहले हालात कैसे थे। कांग्रेस ने आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा। 2014 में जब आपने हमें चुना तो हमने आपको कांग्रेस के लूटने के सिस्टम से आजाद किया। भाजपा सरकार में बचत और आय दोगुनी होने का दौर शुरू हो गया है।

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार PM Modi said in Jharsuguda

Prime Minister Narendra Modi ने आगे कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस को मुझे भांति-भांति की गालियां देने की आदत पड़ गई है। जब हमने जीएसटी की दरें कम कीं तो पूरे देश में दाम कम हुआ, लेकिन कांग्रेस आम जनता को यह सुख देना नहीं चाहती। पहले जब हमने डीजल-पेट्रोल का दाम कम किया था, तब जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें थीं, वहां उन्होंने डीजल-पेट्रोल पर दूसरा टैक्स लगाकर उसका दाम उतना ही रहने दिया और खुद तिजोरी भरते रहे।

जब हमारी सरकार ने सीमेंट का दाम कम किया तो हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने अपना ही टैक्स लगा दिया। जो फायदा भारत सरकार हिमाचल के लोगों को देना चाहती थी, उसके बीच कांग्रेस की लुटेरी सरकार दीवार बनकर खड़ी हो गई। कांग्रेस की सरकार जहां भी रहेगी, वहां लोगों को लूटेगी ही।

Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना

Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित

Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp