PM Narendra Modi Birthday: जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, बोलीं- उनका दृढ़ संकल्प प्रेरणा का स्रोत

Reconstruction of Somnath Mandir

PM Narendra Modi Birthday: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के 75वें जन्मदिन पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी (Italian PM Giorgia Meloni) ने शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने बधाई देते हुए दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा भी जताई।

75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं PM Narendra Modi Birthday

मेलोनी ने Prime Minister Narendra Modi के साथ ली गई सेल्फी को साझा करते हुए लिखा, “Prime Minister Narendra Modi (टैग किया) को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए, सदा ऊर्जावान बनाए रखने की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हम दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें।”

दोनों देशों के संबंधों को पुख्ता PM Narendra Modi Birthday

इतालवी पीएम मेलोनी ने अपनी एक्स पोस्ट में दोनों देशों के संबंधों को पुख्ता करने की बात कही है। दरअसल, हाल ही में दोनों के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने को लेकर भी बात हुई थी। दोनों नेताओं ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और यूक्रेन संकट के शीघ्र समाधान में सहयोग बढ़ाने पर सहमति भी जताई थी। Prime Minister Narendra Modi ने भारत-ईयू व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और आईएमईईसी पहल के जरिये संपर्क बढ़ाने के प्रयासों की भी सराहना की थी।

भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत PM Narendra Modi Birthday

बातचीत के बाद Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पर कहा, “Italian PM Giorgia Meloni के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और यूक्रेन युद्ध को जल्द समाप्त करने की अपनी साझा इच्छा व्यक्त की।” Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “भारत-ईयू के बीच आपसी हितों पर आधारित व्यापार समझौते का समर्थन करने और आईएमईसी पहल के माध्यम से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में इटली के सक्रिय सहयोग के लिए पीएम मेलोनी का धन्यवाद।” भारत और यूरोपीय संघ ने लगभग आठ वर्षों के अंतराल के बाद जून 2022 में वार्ता फिर से शुरू की, जबकि आईएमईईसी पहल को 2023 में दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अंतिम रूप दिया गया।

Read Also: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘ Homebound’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Also Read: nepal gen z protest in hindi नेपाल में विरोध प्रदर्शनों का हवाई सेवाओं पर असर: दो विमानों को बिना लैंडिंग लौटे वापस भारत

Also Read:PM Narendra Modi: ‘सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है’, हिमाचल और पंजाब के लिए रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी

Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस

Also Read:Sudarshan Reddy Denies Cross Voting: उपराष्ट्रपति चुनाव-विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का क्रॉस वोटिंग से इनकार, खड़गे बोले- जीत तय

Follow us : Facebook

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp