पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

Reconstruction of Somnath Mandir

जींद PM Surya Ghar Free Electricity Scheme डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान यानि कि कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है वो परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान यानि कि कुल 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।  उन्होंने बताया केंद्र सरकार का अनुदान सभी आय वर्गों के लोगों को दिया जाएगा। यानि केंद्र का अनुदान लेने के लिए आय से संबंधित कोई शर्त नहीं है। इस योजना का लाभ लेने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा और जो अतिरिक्त बिजली बचेगी, उस बिजली को भी सरकार खरीदेगीए जिससे उनकी अतिरिक्त आय होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह बेहतरीन योजना है जिसके द्वारा समाज की हर वर्ग की ऊर्जा संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। अगर खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन सोलर पैनल द्वारा किया जाता है तो वह बिजली के खाते में जाएगा जिसका भुगतान सरकार द्वारा उक्त मकान मालिक को किया जाएगा।  इस योजना से सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा,  जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों को अपनाने में मदद मिलेगी।

Also Read: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को National Lok Adalat

Also Read: Dayalu Yojana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है 5 Lach आर्थिक सहायता

Also Read: हाइड्रोजन ट्रेन की दूसरे दिन भी हुई रनिंग ट्रायल  सोनीपत तक पहुंची ट्रेन Hydrogen train service also took place on the second day

Also Read: Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp