PM Vishwakarma Scheme: भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एमएसएमई–विकास कार्यालय, करनाल द्वारा सोमवार को किसान रेस्ट हाउस टोहाना में पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों, शिल्पकारों एवं सूक्ष्म उद्यमियों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता के बारे में जागरूक करना रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत PM Vishwakarma Scheme
एसडीएम आकाश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उद्यमिता, कौशल-आधारित विकास तथा एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया। एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल सहायक निदेशक हरपाल सिंह ने पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रमुख विशेषताओं, पात्रता मानदंड, कौशल प्रशिक्षण, ऋण सुविधा तथा कारीगरों को प्रदान की जा रही तकनीकी एवं विपणन सहायता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक तकनीक एवं बाजार से जोड़कर कारीगरों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Related Posts
- करोल बाग में भीषण बस हादसा, 25 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत: Karol Bagh Bus Accident Delhi
- एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 मार्च को तेज बारिश और तूफान की संभावना: Possibility of Rain and Storms in NCR
- दिल्ली में एंटी-स्नैचिंग सेल ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की ली मदद: Delhi Snatchers Arrested CCTV
औद्योगिक योजनाओं एवं उद्योग स्थापना PM Vishwakarma Scheme
एमएसएमई केंद्र फतेहाबाद से औद्योगिक विस्तार अधिकारी रमेश ने राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक योजनाओं एवं उद्योग स्थापना के लिए उपलब्ध प्रोत्साहनों की जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की। बैंकिंग सत्र में एलडीएम विक्रांत ने लाभार्थियों को ऋण प्रक्रिया, ब्याज सहायता योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग के महत्व से अवगत कराया। डिजिटल मार्केटिंग एवं उद्यमिता सत्र में सहायक निदेशक हरपाल सिंह द्वारा ऑनलाइन ब्रांडिंग, सोशल मीडिया प्रचार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ने, उत्पाद पैकेजिंग, लेबलिंग एवं उपभोक्ता उन्मुख डिजाइन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
प्रश्न–उत्तर सत्र का आयोजन PM Vishwakarma Scheme
कार्यक्रम के दौरान प्रश्न–उत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उद्यमिता, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक रमेश रजा ने सभी प्रतिभागियों एवं आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास ललौदा भी मौजूद रहे।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- करोल बाग में भीषण बस हादसा, 25 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत: Karol Bagh Bus Accident Delhi
- एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 मार्च को तेज बारिश और तूफान की संभावना: Possibility of Rain and Storms in NCR
- दिल्ली में एंटी-स्नैचिंग सेल ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की ली मदद: Delhi Snatchers Arrested CCTV

