Family id का बंद ऑप्शन बना गरीबों के लिए सजा, कब जागेगी सरकार PPP Member Transfer Closed in Haryana

Family id,PPP Haryana, Parivar Pehchan Patra, Haryana Government Scheme, PPP Member Transfer Problem, Haryana Women Issues, Deen Dayal Yojana Haryana, PPP Portal Issue, Haryana Scheme News, Parivar Pehchan Patra Update, Haryana Government Policies, PPP System Haryana, CSC Center Problems, Haryana News, Scheme Benefit Issue, Haryana Portal Problem

परिवार पहचान पत्र में हो रही खामिायों से लोग परेशान PPP Member Transfer Closed in Haryana

Family id जैसा कि आप सभी को पता है कि हरियाणा राज्य में परिवार पहचान पत्र  (Family id) एक बहुत ही महत्वपूर्ण डाकुमेंट बना दिया गया है, हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के बिना कोई भी सरकारी काम नहीं होता। जाति प्रमाण पत्र, इन प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र यहां तक की जमीनी, या फसल पंजीकरन तक भी परिवार पहचान पत्र के बिना नहंी होता। जब किसी लड़की का विवाह होता है तो उसके अपने मायके के परिवार पहचान पत्र से अपने ससुराल के परिवार पहचान पत्र में शामिल होना जरूरी है लेकिन तकरीबन दो साल से ज्यादा का समय हो गया है अब तक परिवार पहचान पत्र में मेम्बर ट्रॉंस्फर का ऑपशन ही बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

विधवा को नहीं मिल पा रहा दयालु योजना का लाभ PPP Member Transfer Closed in Haryana

महिला ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि उसका विवाह तकरीबन दो साल पहले नीलोखेड़ी से असंध में हुआ था, लेकिन तब परिवार पहचान पत्र Family id में मेम्बर ट्रांसफर का ऑपशन हटा दिया गया था। इस कारण वह अपने मायके के परिवार पहचान पत्र से ससुराल के परिवार पहचान पत्र में शामिल नहीं हो सकी। इस बीच एक बच्चा भी हो गया। लेकिन कुछ समय बाद सड़क हादसे में उसके पति का देहान्त हो गया। मानो की उसकी दुनिया ही उजड़ गई। सरकार द्वारा दीन दयाल योजना चलाई गई है जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल जाती है। इसका आवेदन परिवार पहचान पत्र  Family id द्वारा किया जाता है। लेकिन इस योजना का लाभ महिला को तभी मिलता जब उसका नाम पति के परिवार पहचान पत्र में होता लेकिन ऑपशन बंद होने के कारण उसका नाम तो परिवार पहचान पत्र में चढ़ ही नहीं पाया था, इस कारण पीड़िता को दयालु योजना का लाभ नहीं मिल सका। छोटे-छोट बच्चे भूख और गरीबी से तंग नजर आ रहे थे। ना कोइ प्रोपर्टी न कोई अन्य रोजगार, जो भी हंसी खुशी से अपने पति के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी आज वह घरों में पोछे लगाने को मजबूर है। यह अकेली ही नहीं इस तरह की न जाने कितनी महिलाएं सरकार की इस अनदेखी और लापरवाही से पेरशान हैं।

जनता के साथ मजाक!

एक असंध से लगते गांव की महिला है जिसका किसी कारण से पति से तलाक हो गया है और उसके माता-पिता ने उसका विवाह किसी अन्य जगह पर कर दिया है। लेकिन समस्या वही, है परिवार पहचान पत्र में मेम्बर ट्रॉस्फर का ऑपशन बंद है। इस कारण वह नए परिवार पहचान पत्र मे शामिल नहीं हो सकती, सरकार की एक और बड़ी गलता या इस मजाक ही कह लो, परिवार पहचान पत्र में बहु तो शामिल नहीं हा सकती लेकिन बच्चा शामिल हो जाता है। अब बिना मां के बच्चा कैसे हो गया, बताओ? है ना मजाक, सीएससी सैंटर पर ऐसे लोग हर रोज परेशानी लेकर आते हैं। लेकिन वो भी बेचारे क्या करें। सरकार ने ऑपशन ही बंद कर दिए हैं। अभी हाल ही में एक नया मजाक किया जा रहा है। सकरार द्वारा एक डा. बी.आर. अम्बेडकर मकान नवीनीकरन योजना चलाई गई है। इसका ऑफलाइन फार्म भी उप्लब्ध करवा दिया गया है और इस भर कर सीएससी सैंटर से ऑनलाईन करवाना पड़ेगा। लेकिन सरकार ने ऑनलाइन का फार्म की बंद कर रखा है, है ना जनता के साथ मजाक!

अब आप ही बताओ ये सब चल क्या रहा है मेरे तो कुछ समझ में नहीं आता। अगर सरकार इस कार्य को सही ढंग से पूरा कर ही नहीं सकती तो परिवार पहचान पत्र को बंद ही क्यों नहीं कर देती। अगर किसी फार्म को पूरा करवा ही नहीं सकती तो हवा में घोषणाएं करने की क्या जरूरत है।

मेरी आप सभी से विनती है कि इस पोस्ट का ज्यादा से ज्यादा शेयर किजिए ताकि यह मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों तक जरूर पहुचे।
धन्यवाद….

Also Read:Family id का बंद ऑप्शन बना गरीबों के लिए सजा, कब जागेगी सरकार PPP Member Transfer Closed in Haryana

Also Read:भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति दल: कृष्ण बेदी bjp world largest party krishan bedi

Also Read:Big success of Ambala-  शातिर चोर से 18 लाख के जेवरात और बरामद, अब तक कुल 43 लाख की रिकवरी,

Also Read:Ram Rahim: छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरी Gurmeet Ram Rahim acquitted

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp