7वीं हरियाणा स्टेट जू-जित्सू चैंपियनशिप गुरुग्राम ने जीते Haryana State Ju-Jitsu Gurugram won 33 medals in the competition
गुरुग्राम: Haryana State Ju-Jitsu Gurugram won 33 medals in the competition रविवार को झज्जर के मिनी स्टेडियम में आयोजित 7वीं हरियाणा स्टेट जु-जित्सु प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 पदक अपने नाम किए। जिले से लगभग 30 से अधिक खिलाड़ियों ने इस राज्य स्तरीय मुकाबलों में पदक जीतकर गुरुग्राम का मान बढ़ाया। टीम की प्रशिक्षक दीपिका मान और टीम मैनेजर दीपक ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को आगे मौके मिलेंगे। विजेता खिलाड़ी 19 से 23 दिसंबर के बीच उत्तराखंड के हल्द्वानी में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये खिलाड़ी वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ जिले का बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

जिले की टीम में विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया Haryana State Ju-Jitsu Gurugram won 33 medals in the competition
जिले की टीम में विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें नव्या ने दो स्वर्ण अथर्व ने एक स्वर्ण और एक रजत हासिल किया। काव्या ने एक स्वर्ण और एक रजत हासिल किया। शिवम ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। माही कौशिक ने दो स्वर्ण, गौतम ने एक स्वर्ण, ध्रुविका ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। नक्श ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। आकर्षित ने स्वर्ण, खंक ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, देवांश शर्मा ने स्वर्ण, वीर ने स्वर्ण, वेदांत ने एक स्वर्ण और एक रजत अपने नाम किया। देव गांधास ने रजत, हिमांशु ब्राउन ने स्वर्ण, कविष ने एक स्वर्ण और एक रजत हासिल किया। अंश ने दो स्वर्ण, तरुण ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। गुनी, ध्रुव आदर्श, विनीत, सक्षम, माही झांगू, एकांश, गुनगुन, राधिका ने स्वर्ण पदक हासिल किए। तनीष्क और मुकुल ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किया और कोमल और निखिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
Related Posts
- Uttarakhand Cricket Talent Hunt 2026: देहरादून और हरिद्वार में मिलेगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच, चयनित प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका
- FIFA World Cup 2026 Broadcast India: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स Zee ने हासिल किए, 2034 तक कई बड़े FIFA टूर्नामेंट्स का भी करेगा प्रसारण
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Uttarakhand Cricket Talent Hunt 2026: देहरादून और हरिद्वार में मिलेगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच, चयनित प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका
- FIFA World Cup 2026 Broadcast India: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स Zee ने हासिल किए, 2034 तक कई बड़े FIFA टूर्नामेंट्स का भी करेगा प्रसारण
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश

