De De Pyar De 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) बहुत जल्द फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में काम करती दिखाई देंगी। Ishita Dutta ने बताया कि जब वह गर्भवती थीं तभी Ishita Dutta ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। यह उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर था, लेकिन Ishita Dutta ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। Ishita Dutta ने यह भी बताया कि शूटिंग के समय उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को सीक्रेट रखा ताकि काम पर असर न पड़े।
‘दे दे प्यार दे 2’ के पोस्टर De De Pyar De 2
दो बच्चों, बेटे वायु और बेटी वेदा की मां बनने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है जो रिलीज होने जा रही है। Ishita Dutta ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में ‘दे दे प्यार दे 2’ के पोस्टर के बगल में अपनी एक तस्वीर साझा की। इसमें अभिनेत्री ने बताया कि इतने लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करना एक ‘नई शुरुआत’ जैसा लग रहा है।
Related Posts
पोस्ट में लिखा De De Pyar De 2
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हूं… दोनों बच्चों के बाद मेरी पहली फिल्म। इसकी शूटिंग के दौरान मैं गर्भवती थी। 4 साल बाद वापसी करना बहुत अजीब लग रहा है, मानो एक नई शुरुआत हो… आप सभी का आशीर्वाद चाहिए… क्या मैं कह सकती हूं कि मैं पोज देना भूल गई हूं, एक नई शुरुआत के लिए उत्साहित हूं।”
‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज De De Pyar De 2
हाल ही में फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें आयशा नाम की लड़की की स्टोरी है जो एक ऐसे शख्स से प्यार करती है जो उम्र में उनसे काफी बड़ा है। इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में आर. माधवन रकुल प्रीत सिंह के पिता के रोल में दिखाई देंगे। पहले तो वह इस रिश्ते से खुश रहते हैं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनका असली रूप सामने आता है। इसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग कमेंट बॉक्स में कहते दिखे कि यह पहले पार्ट से बेहतर फिल्म होगी।
अंशुल शर्मा ने फिल्म को डायरेक्ट किया De De Pyar De 2
अंशुल शर्मा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी तरुण जैन ने लव रंजन के साथ मिलकर लिखी है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, और अंकुर गर्ग इसके निर्माता हैं। ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read Also: Diwali Greetings 2025: परिवार व दोस्तों को दे दीपावली की शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali Quotes 2025: दिवाली भारत के शानदार त्योहारों में से एक……..
Read Also: Heartfelt Diwali Quotes 2025: दीपावली पर संदेश, शुभकामनाएँ और व्हाट्सएप पोस्ट करें
Read Also: Traditional Diwali Wishes 2025: इस दिवाली पर आपनों को भेजें शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali 2025: दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर 2025 को? जानें सही तारीख और महत्व
Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

