Rahul on Nations Foreign Tour: राहुल गांधी चार देशों की विदेश यात्रा पर

Velu Nachiyar Birth Anniversary

Rahul on Nations Foreign Tour: लोकसभा में विपक्ष के नेता और Congress सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दक्षिण अमेरिका के चार देशों की महत्वपूर्ण यात्रा शुरू की है। इस दौरान वे राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के साथ मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने इसकी जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि राहुल गांधी कितने दिनों तक देश से बाहर रहेंगे।

राहुल गांधी ने दक्षिण अमेरिका की यात्रा शुरू Rahul on Nations Foreign Tour

पवन खेड़ा ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने दक्षिण अमेरिका की यात्रा शुरू की है। वे चार देशों में राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करने वाले हैं।” Congress सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ब्राजील और कोलंबिया में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा, वे कई देशों के राष्ट्रपतियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे, जिससे लोकतांत्रिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

व्यापारिक नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे Rahul on Nations Foreign Tour

Congress पार्टी ने बताया कि Rahul Gandhi व्यापारिक नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे ताकि अमेरिकी टैरिफ के मद्देनजर भारत के लिए व्यापार और साझेदारी के नए अवसरों की खोज की जा सके। ब्राजील, कोलंबिया और अन्य देशों में वे विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेंगे, जिससे वैश्विक नेताओं की अगली पीढ़ी के साथ विचार-विमर्श को बढ़ावा मिलेगा।

यात्रा को ऐतिहासिक महत्व का बताया Rahul on Nations Foreign Tour

Congress ने इस यात्रा को ऐतिहासिक महत्व का बताया है। पार्टी का कहना है कि भारत और दक्षिण अमेरिका के बीच गुट-निरपेक्ष आंदोलन, वैश्विक दक्षिण में एकजुटता और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं। Rahul Gandhi की यह यात्रा इस परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्थिरता और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान के नए रास्ते खोलेगी।

भारत की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण Rahul on Nations Foreign Tour

Congress ने यह भी कहा कि यह यात्रा भारत की लोकतांत्रिक विपक्ष की वैश्विक साझेदारी को आकार देने और भारत की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। पवन खेड़ा ने यह नहीं बताया कि Rahul Gandhi किन देशों की यात्रा पर हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी नहीं दी कि गांधी की यह यात्रा कितने दिन की है।

Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना

Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित

Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp