Jind Road Accident : परिवहन समिति बस तथा गाड़ी भिडंत में आधा दर्जन यात्री घायल

Jind Road Accident

गांव बुढाखेड़ा के निकट जींद-सफीदों मार्ग पर हुआ हादसा Jind Road Accident

 Jind Road Accident :  गांव बुढ़ाखेड़ा के निकट शुक्रवार को परिवहन समिति की बस तथा गाड़ी में टक्कर हो गई। जिसमें बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना सफीदों पुलिस मामले जांच कर रही है।शुक्रवार दोपहर को परिवहन समिति की बस सफीदों से जींद की तरफ आ रही थी। गांव बुढ़ाखेडा के निकट जींद-सफीदों मार्ग पर सफीदों की तरफ जा रही लिजेंडर गाड़ी से भिड़ंत हो गई। जिसमें लिजेंडर गाड़ी में सवार मां व बेटा बाल-बाल बच गए। जबकि बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए लोग अपने वाहनों से सफीदों तथा जींद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

आधा दर्जन अन्य यात्रियों को चोटें आई Jind Road Accident

 Jind Road Accident नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए गए शामली यूपी निवासी घायल आर्यन के भाई शुहब ने बताया कि वे बस में पीछे की सीटों पर बैठे थे। अचानक टक्कर होने के साथ उनके मुंह तथा सिर अगली सीटों से जा टकराए।  जिसमें उसका भाई आर्यन घायल हो गया। इसके इलाव आधा दर्जन अन्य यात्रियों को भी चोटें आई। मौके पर गुजर रहे वाहन चालक घायलों को अपनी गाडियों में ले गए। जब एंबुलेंस पहुंची तो उसका भाई आर्यन अकेला बचा था। फिलहाल सदर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश ने बताया कि बस तथा गाड़ी भिड़ंत की की सूचना मिली थी। ज्यादा गंभीर चोटें नही बताई जा रही हैं। पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read : Jind LPG Gas News : जिला में पेट्रोल, एलपीजी व डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Also Read : Jind Fire Incident : मृतकों को 50 लाख व स्थायी नौकरी तथा घायलों को दस लाख मुआवजा देने की मांग

Also Read : Kabaddi Coach Harassment Case: परेशान होकर व्यक्ति ने लगाई फांसी, Coach पर Case दर्ज

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp