रोहतक Rohtak Car Bike Accident रोहतक जिले के गांव चुलियाना मोड़ के पास कार और बाइक की टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चारों युवक एक ही बाइक पर सवार Rohtak Car Bike Accident
Rohtak Car Bike Accident पुलिस के अनुसार चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने पीजीआईएमएस ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।
Related Posts
- रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice
- होली खेलने घर से निकला था युवक, पुरानी बिल्डिंग के खंडहर में मिला शव mysterious death 20 year old youth shahabad kurukshetra
- 700 chickens stolen चोरों ने अलग-अलग स्थानों से लाखों का सामान चोरी किया मालिक को कमरे में बंद कर चुराए 700 मुर्गे
चारों युवक फाग उत्सव के दिन एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे Rohtak Car Bike Accident
Rohtak Car Bike Accident मृतकों की पहचान गांव इस्माइला 11बी निवासी सोनू पुत्र शिव नारायण, मोहन पुत्र जयनारायण, राजकुमार पुत्र जयनारायण और राजेश पुत्र समंदर के रूप में हुई है। इनमें मोहन और राजकुमार सगे भाई थे, जबकि सोनू और राजेश भी एक ही गली के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि चारों युवक फाग उत्सव के दिन एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गांव इस्माइला के श्मशान घाट में चारों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read Also: Karnal Accident News इंद्री-करनाल रोड पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, कार चालक घायल
Read Also: राज्यपाल से मिली माजरा खाप पंचायत Majra Khap Panchayat met the Governor