Saidpur Factory News : सैदपुर में फैक्ट्री विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू से हमला — 3 घायल Saidpur Factory News

Saidpur Factory News

सैदपुर में फैक्ट्री विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू से हमला Saidpur Factory News

खरखौदा। Saidpur Factory News : गांव सैदपुर स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां गैस बंद करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले सरकारी अस्पताल  खरखौदा और बाद में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। राजेन्द्र सिंह निवासी धन्तौरिया जिला कासगंज उत्तरप्रदेश, हाल निवासी सैदपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को दोपहर करीब 4 बजे फैक्ट्री में काम के दौरान गैस बंद करने को लेकर उसका सहकर्मी राकेश से विवाद हो गया था।

उस समय अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया गया Saidpur Factory News

खरखौदा। Saidpur Factory News : उस समय अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया गया।
लेकिन उसी दिन शाम करीब 7 बजे, जब राजेन्द्र अपने पिता नेपाल सिंह और माता रेखा के साथ फैक्ट्री में काम कर रहा था, तभी मोहित, विनय और राकेश ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि मोहित ने रेखा के सिर पर ईंट से वार किया, जिसके बाद तीनों आरोपी चाकू लेकर पीछे-पीछे आए और रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए Saidpur Factory News

खरखौदा। Saidpur Factory News : हमले में नेपाल सिंह को पेट में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी आंत बाहर आ गई, जबकि राजेन्द्र को चार और रेखा को दो चोटें आई हैं। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, घायलों को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल खरखौदा लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। नेपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आई सी यू में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों ने उन्हें बयान देने के लिए अयोग्य  बताया है।
खरखौदा। Saidpur Factory News : पुलिस चौकी सैदपुर द्वारा मामले की जांच करते हुए राजेन्द्र सिंह के बयान के आधार पर थाना खरखौदा में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 115, 126, 118, 109, 351 व 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी है तथा एफएसएल टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp