Semicon India 2025: सेमीकंडक्टर की हमारी यात्रा देरी से शुरू हुई, लेकिन अब कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती: मोदी

Reconstruction of Somnath Mandir

Semicon India 2025: Prime Minister Narendra Modi ने आज दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान Prime Minister Narendra Modi  ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत पर विश्वास करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

कुछ ही दिन पहले, इस साल की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े आए हैं। एक बार फिर, भारत ने हर उम्मीद और हर आंकलन से बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे समय में जब दुनिया की अर्थव्यवस्था में चिंताएं हैं, आर्थिक स्वार्थ से पैदा चुनौतियां हैं, ऐसे माहौल में भारत ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।

दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव Semicon India 2025

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता। हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था, लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है।

यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है।

कुछ सालों में 1 ट्रिलियन डॉलर को कर जाएगा पार

Prime Minister Narendra Modi ने आगे कहा – हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी। दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है।

यह चिप भले ही छोटी हो लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है। सेमीकॉन इंडिया के इस आयोजन में आए आप सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं।

दुनिया भारत पर करती है भरोसा Semicon India 2025

आप सभी विकसित भारत की, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में हमारे बहुत महत्वपूर्ण भागीदार हैं। कुछ दिन पहले ही इस वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े सामने आए हैं, एक बार फिर भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Prime Minister Narendra Modi ने सेमीकॉन इंडिया यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं। 40-50 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व यहां है और भारत का इनोवेशन और युवा शक्ति भी यहां दिखाई दे रही है। इस संयोजन का एक ही संदेश है – दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत पर विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

तीन दिवसीय सम्मेलन भारत में Semicon India 2025

2 से 4 सितंबर, 2025 तक चलने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत में एक मजबूत, सशक्त और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। इसमें सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब और उन्नत पैकेजिंग परियोजनाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी, स्मार्ट विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता में नवाचार, निवेश के अवसर, राज्य-स्तरीय नीति का कार्यान्वयन आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई) योजना के अंतर्गत पहलों, स्टार्टअप इको-सिस्टम के विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के भविष्य के मार्गनिर्देश पर प्रकाश डाला जाएगा।

Also Read: CEIR Portal के माध्यम से गुम हुए 4 हज़ार मोबाइल मालिकों को दिलवाए

Also Read: Labor Day in America: अमेरिका में श्रमिक दिवस पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन

Also Read: Kim Leaves to Watch Military Parade: पुतिन, शी चिनफिंग के साथ सैन्य परेड देखने के लिए चीन रवाना हुए किम जोंग उन

Also Read: Xi and Putin Reaffirm Old Friends Relationship: अमेरिकी चुनौतियों के बीच शी और पुतिन ने ‘पुराने मित्र’ वाले संबंधों की पुष्टि की

Also Read: Xi and Putin Reaffirm Old Friends Relationship: अमेरिकी चुनौतियों के बीच शी और पुतिन ने ‘पुराने मित्र’ वाले संबंधों की पुष्टि की

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp