आशियारा सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन कियाshelter Society
गुरुग्राम: shelter Society आशियारा सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया सेक्टर-37सी स्थित आशियारा सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों ने रविवार को सिविल लाइंस में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास के समीप रेणुका ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि चार साल में फ्लैट मिलना चाहिए था। सात साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी 80 प्रतिशत निर्माण हुआ है। हरियाणा सरकार की किफायती आवास योजना के तहत बिल्डर ने आशियारा सोसाइटी विकसित करने के लिए लाइसेंस लिया था। इस सोसाइटी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी कुछ लोगों ने फ्लैट बुक किए गए हैं। साल 2018 में यह परियोजना लांच हुई थी।

उद्योग मंत्री के पत्र को गंभीरता से नहीं ले रहे उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने गत 17 सितंबर को आशियारा सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों की मांग को लेकर हरेरा अध्यक्ष अरुण कुमार झाshelter Society
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
shelter Society: साल 2022 में कब्जा मिल जाना चाहिए था, लेकिन निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है। फ्लैट खरीदारों का आरोप है कि हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) में याचिका दायर की तो वहां सिर्फ तारीख मिल रही है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में शिकायत करने जाते हैं तो वरिष्ठ नगर योजनाकार कार्यालय से जवाब मिलता है कि हरेरा में याचिका दायर करो। अब समझ नहीं आ रहा है कि फ्लैट के लिए किस अधिकारी या कार्यालय में जाएं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से बिल्डर बार-बार निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन सब झूठे निकले हैं। फ्लैट खरीदारों से 100 प्रतिशत राशि ली जा चुकी है। ठेकेदारों को पिछले एक साल से भुगतान नहीं किया है। ऐसे में उन्होंने मजदूरों को निर्माणाधीन स्थ्ल से हटा लिया है। आरोप लगाया कि एस्करो खाते से सारे रुपये निकाल लिए गए, लेकिन हरेरा के अधिकारी चुपचाप बैठे सबकुछ देखते रहे। आशियारा सोसाइटी के निवासी गौतम मैती के मुताबिक मानसिक तनाव के चलते फ्लैट खरीदार आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। वे बैंक ऋण की एवज में किश्त भी दे रहे हैं और किराया भी। धक्के खाकर फ्लैट खरीदार बेहद परेशान हो चुके हैं। उद्योग मंत्री के पत्र को गंभीरता से नहीं ले रहे उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने गत 17 सितंबर को आशियारा सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों की मांग को लेकर हरेरा अध्यक्ष अरुण कुमार झा और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की वरिष्ठ नगर योजनाकार रेणूका सिंह को पत्र लिखा था। इनसे कहा था कि 15 दिन के अंदर इस सिलसिले में जवाब दिया जाए। अब तक उन्हें कोई जवाब इन दोनों विभागों की तरफ से नहीं मिला है। दोबारा पत्र लिखकर इन विभागों से जवाब तलब करने का आश्वासन उद्योग मंत्री ने फ्लैट खरीदारों को दिया है।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच


