Snowfall in the Mountains: कश्मीर घाटी में नये साल का आगाज पर्यटन स्थलों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के साथ हुआ। हिमाचल में भी ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। राजस्थान में कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मैदानी राज्यों में कोहरे का असर अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी के आसार जताए हैं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर बुधवार देर रात से बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही।
ताजा बर्फबारी दर्ज की गई Snowfall in the Mountains
इससे बड़ी संख्या में जश्न मनाने वाले लोग वहां पहुंचे। गुरेज की तुलेल घाटी, बांदीपोरा के राजदान टॉप, कुपवाड़ा के माछिल व साधना टॉप और जोजिला दर्रे जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड में मैदानी इलाके दिनभर कोहरे से ढके रहे। दृश्यता काफी कम रहने से यातायात में खासी दिक्कतें पेश आईं। अगले पांच दिन कोहरे से राहत के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा को कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
घन से घना कोहरा छाया Snowfall in the Mountains
इन राज्यों में अधिकतर स्थानों पर घन से घना कोहरा छाया रह सकता है। जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों और राजस्थान में भी रात और सुबह के वक्त कोहरा बना रह सकता है। शीत दिवस और शीत लहर सताएंगे मौसम विभाग के अनुसार, एक से तीन जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। वहीं चार जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, पांच जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और सात जनवरी तक राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर शीतलहर के आसार बने हुए हैं।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

