
सुलतानपुर:Swadeshi self-reliant उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आत्मनिर्भर व विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेगा।पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने जोर देकर कहा कि हम स्वदेशी अपनाकर और स्वदेशी बेचकर ही आत्मनिर्भर भारत बन सकते हैं।उन्होंने लोगों से गर्व के साथ स्वदेशी अपनाने का आवाह्न किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता करते हुए संगठन जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मेक इन इंडिया,मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और वोकल फार लोकल जैसे अभियानों को देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद,हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योगों ने वैश्विक मंच पर भारत को नई पहचान दी है। उन्होंने शहर के रामनरेश त्रिपाठी सभागार में लगे स्वदेशी मेले में पहुंचकर लोगों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने का आह्वान किया। पार्टी के जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन व संचालन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला मंत्री आशीष सिंह रानू, संजय सिंह बबलू, मनीष साहू,संतोष दूबे एवं राहुल भानु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण
Related Posts
Read Also: Ahoi Ashtami 2025 Fasting Rules: अहोई अष्टमी 2025 व्रत नियम, व्रत रखते समय 10 नियम और 10 निषेध
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

