Voice for the rights of Balochs : बलूचों के हक की आवाज उठा रहे 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
क्वेटा(Pakistan) बलूचों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और 2 सितंबर को एक राजनीतिक जलसे में हुए विस्फोट के विरुद्ध सड़क पर उतरे 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान की क्वेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन पर धारा 144 का उल्लंघन करने, दुकानें और राजमार्ग बंद करने का आरोप है।…

