Threat to Panipat JJP Leader हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जीजा और जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने देवेंद्र कादियान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनके पानीपत स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। हालांकि, शाम 6 बजे एक बार फिर देवेंद्र के पास व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को असली अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया। उसने कहा की भाऊ गैंग की ओर से आपको कोई कॉल नहीं की गई है। न ही हमने आपसे किसी तरह की कोई डिमांड की है।
जानकारी के अनुसार, पानीपत के सेक्टर-11 के रहने वाले देवेंद्र कादियान के मोबाइल पर सुबह वॉट्सऐप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए यह धमकी दी गई थी। बदमाशों ने न केवल पैसे मांगे, बल्कि कादियान के बच्चों और फार्महाउस पर अटैक की बात की।
Related Posts
जानिए क्या है पूरा मामला…Threat to Panipat JJP Leader
शादी समारोह में आई विदेशी नंबर से कॉलः 18 मार्च की देर रात देवेंद्र कादियान जब एक शादी समारोह में थे, तब उनके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताया। बदमाश ने कहा, “5 करोड़ रुपए का इंतजाम कर ले और इसी नंबर पर कॉल बैक करियो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहियो।”
डेढ़ मिनट का धमकी भरा ऑडियो मैसेजः कादियान के अनुसार, फोन कटने के बाद बदमाश ने दोबारा कॉल की और अगली सुबह उनके व्हाट्सएप पर करीब डेढ़ मिनट का एक ऑडियो मैसेज भी मिला। बदमाश ने कहा कि वह उनके बच्चों और फार्महाउस के बारे में सब कुछ जानता है।
Threat to Panipat JJP Leader शाम में फिर आया कॉलः इसके बाद शाम 6 बजे एक बार फिर देवेंद्र को कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को असली अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया। उसने कहा- हमारी आपसे कोई दुश्मनी, रंजिश नहीं है और जिसने भी है आपको अमित भाऊ गैंग का बता कर पैसों की डिमांड की है उससे आप अपने तौर पर निपटें, लेकिन भाऊ गैंग का इसमें कोई रोल नहीं है। सुरक्षा वापस लेने का आरोप: कादियान ने बताया कि उन्हें पहले भी दो बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन का रवैया ढुलमुल रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले सुरक्षा दी गई थी, जिसे 8 महीने पहले वापस ले लिया गया। पिछली धमकी की शिकायत पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। SP फाइन रिजेक्ट कर देते: कादियान ने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ सत्ता पक्ष के लोगों को सुरक्षा दे रही है। उन्होंने कहा, “समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना को 5 और मंत्री महिपाल ढांडा के चहेते सरपंच को 4 गनमैन मिले हुए हैं, लेकिन जिन्हें वास्तव में जरूरत है, उनकी फाइल एसपी खुद रिजेक्ट कर देते हैं।”
CIA की टीमें नंबर ट्रेस करने में जुटी Threat to Panipat JJP Leader
चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि देवेंद्र कादियान की शिकायत मिलते ही पानीपत पुलिस ने तुरंत बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल और सीआईए (CIA) की टीमें उस नंबर को ट्रेस करने में जुटी हैं, जिससे धमकी भरी कॉल आई थी। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से देवेंद्र कादियान के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कौन हैं देवेंद्र कादियान? Threat to Panipat JJP Leader
पूर्व स्पीकर के बेटे हैं देवेंद्र: देवेंद्र कादियान हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और इफको (IFFCO) के पूर्व चेयरमैन दिवंगत सतबीर सिंह कादियान के बेटे हैं। राजनीतिक कद: 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने वर्तमान भाजपा मंत्री महिपाल ढांडा को कड़ी टक्कर देते हुए करीब 47 हजार 500 वोट हासिल किए थे।
1998 में छात्र राजनीति से की शुरुआतः देवेंद्र कादियान का अपना बिजनेस है और वे खेती भी संभालते हैं। उन्होंने बीए और एलएलबी कर रखी है। उन्होंने 1998 में कॉलेज छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की। वे इनसो के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। 2004 में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव की तैयारी की थी, लेकिन चुनाव नहीं हो पाए।
Also Read:Jind मुर्गे चोरी के संदेह पर महिला की हत्या Brutal Murder Case Jind
Also Read:Kidnapping Case : देवरड़ में 1 युवक का अपहरण कर मारपीट व जान से मारने की धमकी

