तीनों का आरोपित दो गाडिय़ों में सवार होकर कर रहे इंतजार : Three Suppliers Arrested
जींद।Three Suppliers Arrested : जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो कारों में सवार तीन नशा स्पलायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 42.88 ग्राम हैरोइन बरामद की है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए स्पलायरों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नशा तस्करों से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
सीआईए स्टाफ सफीदो को सूचना मिली थी कि सफीदो बाईपास के रामपुरा मोड पर कार सवार दो युवक नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों का इतंजार कर रहे हंै। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो डैश बोर्ड से 10.93 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में कार की चालक सीट पर बैठे युवक की पहचान राजीव कालोनी निवासी गौरव तथा उसके बगल में बैठे युवक की पहचान वार्ड छह निवासी चिराग के रूप में हुई।
पुलिस नशा तस्करों से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है :Three Suppliers Arrested
जींद।Three Suppliers Arrested : शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव तथा चिराग के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
Related Posts

उधर, एवीटी स्टाफ जींद के ईचांर्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि एवीटी स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में सवार होकर गांव मैंगलपुर की तरफ नशीले पदार्थ स्पलाई करने जाने वाला है। जिसके आधार पर एवीटी स्टाफ ने गांव सच्चाखेड़ा तथा मैंगलपुर के बीच नहर पुल पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद सामने से आई कार को रूकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें कुछ नही मिला। जब चालक की तलाशी ली गई तो उसकी पेंट की जेब से 31.95 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान गांव कर्मगढ़ निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज पूछताछ शुरू कर दी है।
Also Read :Black Marketing of Gas Cylinders :गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाया जा रहा 1 विशेष अभियान
Also Read :Attempt to Kidnap : पुरानी अनाजमंडी में 1 व्यापारी के अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप
Also Read :Fatehabad :Murder in front of the police: खाकी के सामने ही हत्या पुलिस बनी रही मुक दर्शक
Follow Us: Youtube
Follow Us: Facebook

