Tribute paid to Shyamji Krishna Verma: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। Prime Minister Narendra Modi ने उनकी वीरता को विकसित भारत के निर्माण में एक बड़ी प्रेरणाशक्ति बताया।
जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि Tribute paid to Shyamji Krishna Verma
Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों की ओर से भारत माता के कर्मठ सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आजादी के आंदोलन में उनके साहस, समर्पण और सेवाभाव को सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। उनकी वीरता और निर्भीकता की गाथा विकसित भारत के निर्माण के लिए भी एक बड़ी प्रेरणाशक्ति है।”
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर नमन Tribute paid to Shyamji Krishna Verma
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “भारत मां के वीर सपूत, महान देशभक्त, क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। स्वाधीनता आंदोलन के समय श्रद्धेय श्याम जी ने इंडियन होमरूल सोसाइटी, इंडिया हाउस और द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट पत्रिका की स्थापना कर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष को गति प्रदान की। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने में अतुलनीय योगदान के लिए यह कृतज्ञ राष्ट्र आपका सदैव ऋणी रहेगा।”
‘इंडिया हाउस’ की स्थापना Tribute paid to Shyamji Krishna Verma
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा ने इंग्लैंड में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना से विदेश में रह रहे भारतीयों को आजादी के आंदोलन के लिए प्रेरित किया। वीर सावरकर, मदनलाल ढींगरा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को सहयोग प्रदान करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर नमन।
जयंती पर स्मरण एवं श्रद्धांजलि Tribute paid to Shyamji Krishna Verma
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी विचारक श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर स्मरण एवं श्रद्धांजलि। पूर्ण स्वतंत्रता के उनके स्वप्न और लंदन में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना ने असंख्य क्रांतिकारियों में साहस और देशभक्ति का संचार किया। उनका जीवन और विचार सदैव हमारे राष्ट्र की शक्ति और आत्मनिर्भरता की यात्रा के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती Tribute paid to Shyamji Krishna Verma
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले महान राष्ट्रभक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके प्रेरणादायी और प्रखर विचार सदैव हम सबको राष्ट्र सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

