जींद: truck hit man death nandgarh jind गांव नंदगढ़ के निकट नेशनल हाइवे 152डी पर बीती रात तेजरफ्तार ट्रक ने गाड़ी का टायर जांच रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ढाठरथ निवासी मुकेश (28) तथा मनीष रिश्तेदारी में रानीला गए हुए थे। रात को दोनों कार में सवार होकर नेशनल हाईवे 152डी से अपने घर लौट रहे थे। गांव नंदगढ़ के निकट उसकी कार में पंक्चर हो गया। मुकेश गाड़ी को साइड में कर टायर जांचने लगा। जबकि मनीष गाड़ी से कुछ दूरी पर सड़क पर खड़ा हो गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने मुकेश को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का अंजाम देकर चालक मौक से फरार हो truck hit man death nandgarh jind
घटना का अंजाम देकर चालक मौक से फरार हो गया। गंभीर हालात में मुकेश को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के ताऊ के बेटे नरंेद्र की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना के जांच अधिकारी कपिल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
- बुढ़ापा पेंशन रोकने पर भड़की महिलाएं, बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन pension issue women protest
- नरवाना की स्वाति आर्य ने यूपीएससी में पाया 366वां रैंक Swati Arya secured 366th rank in UPSC
- रेलवे स्टेशन नरवाना का मुख्य द्वार भी चौड़ा नहीं हुआ, फिर स्टेशन ही बंद करवा देते हैं Main gate of Narwana Railway Station
also reads:Women Leaders MP मध्यप्रदेश की राजनीति में महिला नेतृत्व: राजमाता सिंधिया से Sushma Swaraj तक
also reads:पिल्लूखेड़ा के विकास कुंडू ने यूपीएससी में पाया 27वां रैंक Vikas Kundu UPSC 27th rank
also reads:Neet to Bsc Nursing नीट से नर्सिंग एंट्रेंस कराने के फैसले पर छात्रों का हंगामा, गेट तोड़ा
Related Posts
- बुढ़ापा पेंशन रोकने पर भड़की महिलाएं, बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन pension issue women protest
- नरवाना की स्वाति आर्य ने यूपीएससी में पाया 366वां रैंक Swati Arya secured 366th rank in UPSC
- रेलवे स्टेशन नरवाना का मुख्य द्वार भी चौड़ा नहीं हुआ, फिर स्टेशन ही बंद करवा देते हैं Main gate of Narwana Railway Station

