Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन में मध्य प्रदेश के मंदसौर के दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के भीलखेड़ी गांव के कुछ लोग वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे।
Vaishno Devi Landslide
जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने भीलखेड़ी गांव का दौरा किया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दुखद भूस्खलन में मारे गए लोगों की पहचान की गई जोकि पहचान फकीरचंद गुर्जर (50) और रतन बाई (65) के रूप में हुई है। इस घटना में इलाके के दो लोग घायल हुए हैं जिनकी पहचान सोहन बाई (47) और देवीलाल (45) के रूप में हुई है। इलाके से अभी भी लापता दो लोगों की पहचान परमानंद (29) और अर्जुन (25) के रूप में हुई है। वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश देवड़ा ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
देवड़ा ने एक्स पर लिखा Vaishno Devi Landslide
देवड़ा ने बताया कि मंदसौर के भीलखेड़ी गांव के गुर्जर समुदाय के लोग 23 अगस्त को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे और उनमें से कुछ लोगों की मृत्यु हो गई है। देवड़ा ने बुधवार रात एक्स पर लिखा, “वैष्णोदेवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन हादसे में हमारी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ी के दर्शनार्थियों के हताहत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। ग्राम भीलखेड़ी से गुर्जर समाज के तीर्थयात्री माता वैष्णोदेवी के दर्शनों हेतु ट्रेन से 23 अगस्त को रवाना हुए थे।
हादसा दु:खद है
इनमें यात्रियों की दु:खद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। दो-तीन यात्री घायल हैं और एक दो अब भी लापता हैं। हादसा दु:खद है और परिवारजन पर वज्रपात की तरह गिरा है। मैं दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं लापता यात्रियों के सकुशल मिलने की प्रार्थना माता वैष्णोदेवी से करता हूं। घटना को लेकर मेरी मंदसौर जिला कलेक्टर एवं जम्मू कश्मीर प्रशासन से चर्चा हुई है। हम हरसंभव मदद के लिए तत्पर हैं।”
35 शव बरामद Vaishno Devi Landslide
रिपोर्टों के अनुसार, मलबे से 35 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि करीब 23 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। भारी बारिश के कारण कुछ तीर्थयात्रियों को भूस्खलन क्षेत्र में एक शेड के नीचे शरण लेनी पड़ी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने घायलों का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। Lieutenant Governor Manoj Sinha ने एक्स पर लिखा, “मैंने भूस्खलन में घायल हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात की। मैंने डॉक्टरों से सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया।”
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

