जींद: Vikas Kundu UPSC 27th rank पिल्लूखेड़ा के बेटे आईपीएस विकास कुंडू ने यूपीएसी में 27वां रैक प्राप्त किया है। विकास कुंडू हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रहे हैं। पिछले वर्ष विकास कुंडू ने यूपीएससी में 288वां रैंक प्राप्त किया था। विकास कुंडू यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 27वां रैंक हासिल करके एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। विकास कुंडू के पिता कर्ण सिंह किसान हैं। जबकि उनकी माता निर्मला साधारण गृहणी हंै।
विकास की चाची सुलोचना कुंडू ने ने बताया Vikas Kundu UPSC 27th rank
बड़ा भाई नरवीर ठेकेदार है। विकास की चाची सुलोचना कुंडू ने ने बताया कि पिछले साल भी विकास कुंडू ने यूपीएससी में 288 वां रैंक हासिल किया था और हैदराबाद में आईपीएस में उसका सिलेक्शन हुआ था और हैदराबाद में लगभग ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विकास कुंडू का सपना आईएएस बनने का रहा है। जिसके लिए उसने फिर से दोबारा यूपीएससी का पेपर दिया जिसमें आज घोषित हुए परीक्षा परिणाम में विकास कुंडू ने आल इंडिया में 27 वां रैंक हासिल किया। विकास कुंडू ने अपने साथ-साथ अपने माता-पिता परिवार हरियाणा प्रदेश जिला जींद के साथ-साथ अपने गांव पिल्लूखेड़ा का नाम रोशन करने का काम किया है।
Related Posts
विकास कुंडू आईपीएस की कर रहे हैं ट्रेनिंग Vikas Kundu UPSC 27th rank

सुलोचना कुंडू ने बताया कि सभी युवाओं को विकास कुंडू से प्रेरणा लेकर अच्छी पढ़ाई करनी चाहिए और अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त करके अपने साथ-साथ अपने गांव का नाम भी रोशन करना चाहिए ताकि युवाओं को अच्छी नौकरी प्राप्त हो सके और उनके क्षेत्र का विकास व सुधार हो सके। फिलहाल विकास कुंडू हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहा है। उनकी मां निर्मला ने बताया कि विकास बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा द्रोणाचार्य स्कूल लोहचब और 12वीं कक्षा की पढ़ाई डीएवी स्कूल जींद से की। उसके बाद किरोड़ीमल कालेज दिल्ली से डिग्री की। 27 वर्षीय विकास ने छठी बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। विकास सेल्फ स्टडी ही करते थे।
also reads:Neet to Bsc Nursing नीट से नर्सिंग एंट्रेंस कराने के फैसले पर छात्रों का हंगामा, गेट तोड़ा
also reads:Naveen Jain शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है : नवीन जैन

