Digital Samaj जींद। woman attacks driver robs औरत के कपड़े पहने युवक ने पिकअप गाड़ी में लिफ्ट ले चालक पर ईंट से हमला कर 25 हजार रुपये की नगदी को लूट लिए। सदर थाना पुलिस ने घायल चालक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपित ने पहले ली लिफ्ट, फिर दिया वारदात को अंजाम, मामला दर्ज woman attacks driver robs
Related Posts
गांव कालवाल हिसार निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीकर राजस्थान से प्याज भर कर जींद मंडी के लिए चला था। मध्यरात्री के बाद वह गांव ईक्कस मोड पर पहुंचा तो एक औरत ने इशारा कर रूकने को कहा। गाड़ी के रोकने पर उसने सब्जी मंडी जाने के लिफ्ट मंागी। जिस पर उसने औरत समझ गाड़ी में लिफ्ट दे दी। जब वह पट्रोल पंप से आगे निकला तो उसने बाथरूम जाने की बात कह कर गाड़ी रूकवा ली। वह भी गाड़ी से उतर कर टायर चैक करने लगा। उसी दौरान उसने हाथापाई शुरू कर दी।
औरत नही बल्कि औरत के कपड़े पहने युवक woman attacks driver robs
जिस पर उसे पता चला कि वह औरत नही बल्कि औरत के कपड़े पहने युवक है। जब बचाव की कोशिश की तो आरोपित ने ईंट उठा कर उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसे काफी चोटें आई। आरोपित उसकी जेब से 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। घटना की सूचना उसने डायल 112 को दी। जिसने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक सुरेश की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ लूट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read:होमगार्ड जूस भुगतान मामला : जूस पीकर भुगतान नही करने पर होमगार्ड की पुलिस से सेवाएं समाप्त
Also Read:Breaking 2026: Easter Sunday पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित
Also Read:Big Win: Victory Football Cup 2026 में KIIT World School ने जीती ट्रॉफी


