कैथल। Yogi Adityanath Kaithal Visit को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगामी 14 मार्च को सोंगल गांव स्थित सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगमन दृष्टिगत डीसी अपराजिता और SP Upasana ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मठ में पहुंचने पर महंत पीरशेरनाथ ने डीसी एवं एसपी को सम्मानित किया।
Yogi Adityanath Kaithal Visit को लेकर प्रशासन की तैयारियां
डीसी अपराजिप्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षणता और SP Upasana बुधवार दोपहर बाद गांव सोंगल पहुंचें। जहां सबसे पहले कार्यक्रम स्थल तथा प्रस्तावित हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को बिजली, पानी, सुरक्षा और यातायात सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गांव में बनें प्राचीन मठ परिसर का भी दौरा किया।प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जहां महंत पीरशेनाथ ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महंत पीरशेरनाथ ने बताया कि सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ क्षेत्र का एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो लगभग 1600 से 1700 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह स्थान सिद्ध पुरुष बाबा मुकुट नाथ जी की तपस्थली माना जाता है, जहां उनकी स्मृति में निरंतर ज्योति प्रज्वलित रहती है। मठ परिसर में अब तक के 17 महंतों की समाधियां स्थित हैं, जिनकी प्रतिदिन पारंपरिक तरीके से गाय के गोबर से लिपाई की जाती है। यहां एक प्राचीन धूना भी लगातार प्रज्ज्वलित रहता है और यह डेरा नाथ संप्रदाय की धर्मनाथ परंपरा से जुड़ा हुआ है। मठ में समय-समय पर धार्मिक आयोजन और भंडारे आयोजित किए जाते हैं।
Related Posts
- Kaithal Ward 3 में पहुंचा Aditya Surjewala Mobile Hospital, 100 लोगों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य जांच बड़ी पहल
- दुर्घटना पीडितों की मदद करने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार व प्रशंसा प्रमाण पत्र : SP UPASANA
- यहां मिलेगी नौकरी, लगने जा रहा है रोजगार मेला, मौका हाथ से न जाने पाए, जानिए पूरी जानकारी ITI Job fair 2026
आठ मान के भंडारे में शामिल होंगे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath
इसी कड़ी में आठ विभिन्न आठ मठ—सोंगल, अबोहर, कोथ, रायसन, पिहोवा, उझाणा, धनौरी और हीरों कलां (पंजाब)—के मान को ‘आठ मान का भंडारा’ कहा जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार आयोजित होने वाले इस आठ मान के विशाल भंडारे में उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी अपराजिता और एसपी उपासना ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रस्तावित हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी और यातायात प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।मठ परिसर में पहुंचने पर महंत पीरशेरनाथ ने अधिकारियों का स्वागत किया और मठ के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ सैकड़ों वर्षों पुराना धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर दर्शन करते हैं। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।Yogi Adityanath
Also Read :दुर्घटना पीडितों की मदद करने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार व प्रशंसा प्रमाण पत्र : SP UPASANA
Follow Us: Facebook
Related Posts
- Kaithal Ward 3 में पहुंचा Aditya Surjewala Mobile Hospital, 100 लोगों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य जांच बड़ी पहल
- दुर्घटना पीडितों की मदद करने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार व प्रशंसा प्रमाण पत्र : SP UPASANA
- यहां मिलेगी नौकरी, लगने जा रहा है रोजगार मेला, मौका हाथ से न जाने पाए, जानिए पूरी जानकारी ITI Job fair 2026

