जींद बाल विवाह : जींद में भी बची नाबालिग लड़की बची बालिका वधु बनने से

जींद बाल विवाह

लड़की के जन्म संबंधित कागजों में लड़की निकली 16 वर्ष की, दुल्हा निकला 25 वर्ष का  : जींद बाल विवाह

जींद बाल विवाह : लोन गांव के बाद अब जींद में भी एक नाबालिग बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम की सर्तकता से बालिका वधु बनने से बच गई। बाल विवाह की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंच कार्रवाई करते हुए नाबालिग की शादी को रूकवाया और साथ ही परिजनों को विवाह न करने के लिए जानकारी दी। परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही विवाह करेंगे। बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि जींद के भिवानी रोड पर एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है और बारात  से फतेहाबाद आई हुई है।

परिजनों को बाल विवाह कानून की दी जानकारी  : जींद बाल विवाह

जींद बाल विवाह : सूचना पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, महिला सिपाही आरती, मोनिका, पूजा, दीपक, सामाजिक संगठन मिशन टू द डेस्परेट एंड डेस्टिट्यूट (एमडीडी) ऑफ  इंडिया की टीम मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम द्वारा लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों द्वारा टाल मटोल की जाने लगी। जब सख्ती से जांच की गई तो सामने आया कि लड़की की उम्र 16 वर्ष है और फतेहाबाद से बारात लेकर पहुंचा दुल्हा 25 वर्ष का है। जिस पर उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि लड़की के माता-पिता अनपढ़ है और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नही है। इसलिए वह गलती से ऐसा कर रहे थे। इस पर परिजनों को समझाया गया कि आपकी लड़की नाबालिग है। इसलिए आप उसके बालिग होने तक का इंतजार करें ताकि कोई कानूनी अड़चन न आए। इसके बावजूद भी अगर आप नाबालिग लड़की की शादी करते हैं तो आप सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर परिवार सहमत हो गया तथा शादी को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए कि वह कानून की पालना करेंगे तथा लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगें।
Also Read : Jind के नरवाना में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबे दो सगे भाई

Also Read :delhi police 2026 updates:delhi police manan sharma दिल्ली पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे अपराधी मनन शर्मा को किया गिरफ्तार

Also Read :करनाल के मुंडीगढ़ी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया, 2 की मौत, कई घायल Karnal Mundigarh Violence

Follow Us:YouTube

Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp