खरखौदा ASI arrested taking bribe भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी रोहतक की टीम ने सैदपुर पुलिस चौकी में तैनात एएसआई विजय पाल को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर माह में हलालपुर गांव में एक सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें बाइक और कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया था। जिसमें शामिल गाड़ी की कोर्ट द्वारा सुपरद्धारी भी हो गई थी । परंतु एएसआई गाड़ी की चाबी नहीं दे रहा था । चाबी देने के बदले वह पांच हजार रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत एसीबी की टीम को की गई। जिस पर टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया ओर जैसे ही रिश्वत के पैसे दिए गए टीम ने मौके पर रंगे हाथो पकड लिया।फोटो। टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया एएसआई
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

