दोहा में हमास पर इजराइली हमले के खिलाफ कतर कर रहा शिखर सम्मेलन का आयोजन

Jind, Extortion Demand, Shopkeeper Extortion, Crime News, Haryana News, Extortion Case, Law and Order, Local Crime, जींद, दुकानदार से चौथ की मांग, चौथ वसूली, रंगदारी, अपराध समाचार, हरियाणा खबर, जींद समाचार, कानून व्यवस्था

दुबई: राजधानी दोहा में हमास के नेताओं पर इजराइल द्वारा पिछले सप्ताह किए गए हमले के खिलाफ कतर सोमवार को एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।कतर को उम्मीद है कि इस शिखर सम्मेलन में अरब और इस्लामी देशों का एक समूह इजराइल को नियंत्रित करने का तरीका सुझाएगा, क्योंकि गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ उसके हमले जारी हैं।हमास के नेताओं पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कतर इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में संघर्ष विराम करवाने के लिए एक प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।कतर ने इस बात पर जोर दिया कि वह इस हमले के बावजूद दोनों के बीच संघर्ष विराम करवाने के लिए प्रयास करता रहेगा।

कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने रविवार को एक बैठक में कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोहरे मापदंड अपनाना बंद करे और इजराइल को उसके द्वारा किए गए सभी अपराधों के लिए दंडित करे।’’यह स्पष्ट नहीं है कि शिखर सम्मेलन से क्या हासिल हो पाएगा, क्योंकि कुछ देशों के पहले से ही इजराइल के साथ कूटनीतिक संबंध हैं और वे अपने संबंध तोड़ने में संकोच कर सकते हैं।

Also Read: nepal gen z protest in hindi नेपाल में विरोध प्रदर्शनों का हवाई सेवाओं पर असर: दो विमानों को बिना लैंडिंग लौटे वापस भारत

Also Read:PM Narendra Modi: ‘सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है’, हिमाचल और पंजाब के लिए रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी

Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस

Also Read:Sudarshan Reddy Denies Cross Voting: उपराष्ट्रपति चुनाव-विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का क्रॉस वोटिंग से इनकार, खड़गे बोले- जीत तय

Follow us : Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp