इस्लामाबाद:अरब-इस्लामी देशों की आपात बैठक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अरब-इस्लामी देशों की एक आपात बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर कतर के लिए रवाना हुए।कतर में हमास पर इजराइल के हमले की संभावित एकजुट प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।यह शिखर सम्मेलन नौ सितंबर को दोहा पर इजराइल के हवाई हमलों और गाजा में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर आयोजित किया गया है। इस हमले में हमास के पांच सदस्य और कतर का एक सुरक्षा अधिकारी मारा गया था।
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी प्रधानमंत्री शहबाज के साथ हैं। जबकि उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार पहले से ही दोहा में हैं।यह एक सप्ताह के भीतर शहबाज की दूसरी कतर यात्रा थी।शहबाज ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात करने तथा दोहा में आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद एकजुटता व्यक्त करने के लिए बृहस्पतिवार को दोहा की यात्रा की थी।दोहा शिखर सम्मेलन में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों के कई शीर्ष नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। इस बैठक का उद्देश्य इजराइल को एक कड़ा संदेश देना है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस
Follow us : Facebook