Jind : लड़कियों से अश£ील हरकत करने रोका तो किया हमला चार घायल obscene with girls

लड़कियों से अश£ील हरकत

 Jind : लड़कियों से अश£ील हरकत करने रोका तो किया हमला  सफीदों क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से अश£ील हरकत करने का विरोध करने पर आरोपित परिवार ने कुछ अन्य लोगों के हमला कर दिया। जिसमें पीडि़त पक्ष के चार लोग घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर सात लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट, अश£ील हरकत करने, मारपीट करने समेत विभिन्न भातीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सफीदों निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी रमन उसकी नाबालिग लड़कियों को पढऩे जाते समय उनका पीछा करता था।

आरोपित के परिजन उनसे गाली गलौज करने लगे : लड़कियों से अश£ील हरकत करने रोका तो किया हमला

लड़कियों से अश£ील हरकत
लड़कियों से अश£ील हरकत

जिस पर उन्होंने आरोपित के पिता सतनारायण से शिकायत की। बावजूद इसके आरोपित अपनी हरकतों से बाज नही आया। दो दिन पहले आरोपित रमन ने उसकी भतीजी से अश£ील हरकत की और घर में रोड़ी फैंकी। जिस पर वे उल्हाना देने आरोपित के घर चले गए। जिस पर आरोपित के परिजन उनसे गाली गलौज करने लगे। वे अपने घर लौट आए देर शाम को रमन व उसके परिजन उनके घर आए और गाली गलौज करने लगे। उसी दौरान रमन ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया।

दो बाइकों पर आए आरोपितों व रमन के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया: लड़कियों से अश£ील हरकत करने रोका तो किया हमला

दो बाइकों पर आए आरोपितों व रमन के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। जब पड़ोसी धर्मपाल ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें उसे धर्मपाल, गौतम, भारत को काफी चोटें आई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने व्यक्ति की शिकासत पर रमन, श्यामलाल, सुल्तान, विजय, योगेश, मनीष, सतनारायण को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट, अश£ील हरकत करने, मारपीट करने समेत विभिन्न भातीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

also reads: Jind : कार ने मारी टक्कर आटो चालक घायल Auto driver injured after being hit by a car

also reads: Jind :fraud case दुकान की सौदेबाजी कर सवा नौ लाख हड़पे, दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

also reads: Jind : short circuit से रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

also reads: Jind : हलकी बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान हुए परेशान :नरवाना उपमंडल के दर्जनभर गांवों में दोपहर बाद हुई हलकी बारिश

Follow Us: Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp