475 Workers Arrested in Georgia: आव्रजन अधिकारियों ने दक्षिण पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य जॉर्जिया स्थित हुंडई के एक संयंत्र से 475 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी एक प्रमुख दक्षिण कोरियाई बैटरी निर्माता के कर्मचारी है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे एक ही स्थान पर सबसे बड़ा होमलैंड सुरक्षा प्रवर्तन अभियान बताया है।
475 लोगों को गिरफ्तार किया 475 Workers Arrested in Georgia
द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, जॉर्जिया में होमलैंड सुरक्षा जांच के प्रभारी विशेष एजेंट स्टीवन श्रैंक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एजेंटों ने गुरुवार को जॉर्जिया के एलाबेल में सवाना के पास हुंडई के इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी संयंत्र के निर्माण स्थल से 475 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से अधिकांश दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कई महीनों तक चली एक जांच का परिणाम है।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
अवैध रूप से अमेरिका में
विशेष एजेंट श्रैंक ने कहा कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारी या तो अवैध रूप से अमेरिका में थे या गैरकानूनी तरीके से काम कर रहे थे। इस अभियान का उद्देश्य कानून का पालन करने वाले व्यवसायों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना है। यह कर्मचारी बैटरी निर्माता एलजी एनर्जी सॉल्यूशन के हैं। यह कंपनी हुंडई मोटर ग्रुप के साथ इस संयंत्र का सह-स्वामित्व रखती है। हुंडई ने स्वीकार किया है कि उसकी सहयोगी कंपनियों के कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। मगर इनमें हुंडई का एक भी कर्मचारी नहीं है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि हिरासत में लिए गए लोगों में दक्षिण कोरियाई नागरिक भी शामिल हैं, हालांकि यह नहीं बताया कि कितने लोग हिरासत में हैं। इस बीच अटलांटा के आव्रजन वकील चार्ल्स कुक ने बताया कि उनके दो मुवक्किल वीजा छूट कार्यक्रम के तहत देश में थे। उन्हें भी पकड़ा गया है।
दक्षिण कोरियाई निवासियों से फोन पर बात करते रहे 475 Workers Arrested in Georgia
एशियन अमेरिकंस एडवांसिंग जस्टिस के अटलांटा कार्यालय के संचार निदेशक जेम्स वू ने कहा कि वह पूरे दिन जॉर्जिया भर के दक्षिण कोरियाई निवासियों से फोन पर बात करते रहे। वू ने कहा, लोग सदमे में हैं। कूटनीतिज्ञों का मानना है कि US President Donald Trump के इस अभियान ने दक्षिण कोरिया में कूटनीतिक चिंता पैदा कर दी है। एक हफ्ते पहले ही US President Donald Trump ने व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की मेजबानी की थी। इस दौरान दक्षिण कोरियाई नेता ने बैटरी निर्माण सहित संयुक्त राज्य अमेरिका में अतिरिक्त 150 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया था।
अभियान के कारण के निर्माण कार्य रुक गया
जॉर्जिया के गवर्नर और रिपब्लिकन ब्रायन केम्प ने कहा कि 7.6 अरब डॉलर की हुंडई ई.वी. फैक्टरी को राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक विकास परियोजना के रूप में प्रचारित किया गया है। इस अभियान के कारण के निर्माण कार्य रुक गया। प्लांट प्रवक्ता मैरी बेथ कैनेडी ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है। राज्य प्रतिनिधि डेमोक्रेट सैम पार्क ने इस छापेमारी को जॉर्जिया के श्रमिकों और परिवारों पर राजनीति से प्रेरित हमला बताया। उन्होंने कहा, ये छापे उन्हीं लोगों पर हैं जो हमारे स्वच्छ ऊर्जा भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। जॉर्जिया की समृद्धि श्रमिकों की सुरक्षा पर निर्भर करती है, न कि उन्हें अपराधी बनाने पर।
अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा 475 Workers Arrested in Georgia
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ली जेवुंग ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वाशिंगटन और अटलांटा से दक्षिण कोरियाई दूतावास और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। उन्होंने कहा, अमेरिकी कानून प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान हमारी निवेश कंपनियों की आर्थिक गतिविधियों और हमारे नागरिकों के अधिकारों और हितों का अनुचित उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। उधर, एलजी एनर्जी सॉल्यूशन ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों और अपनी सहयोगी कंपनियों के कर्मचारियों को रिहा कराने के लिए दक्षिण कोरियाई सरकार के साथ काम कर रहा है।
Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

