लखनऊ: Upper castes protest against UGC in Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित परिवर्तन चौक पर शनिवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भीड़ काे काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के लागू किए गये Upper castes protest against UGC in Lucknow
प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के लागू किए गये नियम पूरी तरह से भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार को तत्काल वापस लेने की मांग की है। परिवर्तन चौक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन गांधी प्रतिमा की ओर बढ़ रहा था। लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया तो इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। सवर्ण मोर्चा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा के जबरदस्त इंतज़ाम किए गए थे। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में ठूंसकर हिरासत में लिया और ईको गार्डन भेज दिया। इससे सड़क पर वाहन जाम हाे गये और लाेगाें काे काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा।
Related Posts
also reads:AI Summit controversy एआई समिट विवाद मामले में कांग्रेस और भाजयुमो नेताओं में टकराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
also reads:Effigy of Rahul Gandhi वाराणसी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
also reads:Mayawati देश की गरिमा व छवि को बिगाड़ना उचित नहीं : मायावती
also reads:Sanatan Dharam सनातन धर्म की परंपराओ में बसती है भारतीय संस्कृति की आत्मा : केबिनेट मंत्री

