जींद (Jind Crime News) बदमाशी दिखाने वाले पांच युवकों को शहर थाना सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकायदा उनका मुडंन भी करवा दिया। युवकों पर रंजिशन फायर कर जानलेवा हमला करने, तीन युवकों को घायल करने तथा घायल एक युवक के मुंह पर पेशाब करने का आरोप है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
Jind Crime News रविदास मोहल्ला निवासी नवीन ने गत 19 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया थ कि वह अपने दोस्त रोहित, अजमुद्दीन के साथ हुडा ग्राउंड में खा-पी रहे थे। उसी दौरान डिग्ग्गी मोहल्ला निवासी अरूण अपने साथियों के साथ पहुंचा और तीनों पर रॉड तथा डंडों से हमला कर दिया। उसी दौरान अरूण ने अपने पास मौजूद असलहा से फायर कर दिया। गोली उसके कान के पास से निकल गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपितों ने उसके मुंह पर पेशाब भी किया। बेसुध होने पर आरोपित उन्हें छोड़ कर फरार हो गए।
Related Posts
- Ghaziabad Ganga Dussehra गंगनहर घाट पर उमड़ा जनसैलाब: गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- ABVP Mission Sahasi डर को हराना पहली ज़रूरत…” सोनीपत में थमेगा बेटियों का खौफ, ABVP के ‘मिशन साहसी’ में देश भर की 150 छात्राएं सीख रही हैं आत्मरक्षा के अचूक गुर abvp mission sahasi self defense camp sonipat
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
Jind Crime News शहर थाना सफीदों पुलिस ने नवीन की शिकायत पर अरूण, मोहित, अभिनव, कृष, संजू, निवेश, आजाद के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। शहर थाना सफीदों पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष, निवेश, मोहित, रविंद्र, विजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपितों का मुंडन भी करवा दिया। जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य बदमाशी दिखाने वालों एक संदेश देना था। पुलिस आरोपितों से अन्य आरोपितों तथा असलहा के बारे में पूछताछ कर रही है। डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा ने बताया कि पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपितों द्वारा हमले में प्रयोग कार को बरामद कर लिया है।
Also Read: नई दिल्ली अटल कैंटीन जनसेवा की उत्कृष्ट पहल: विनीत जैन